इन 5 दिक्कतों में नहीं खाना चाहिए कच्चा सलाद, डॉक्टर ने कहा सेहत को हो सकता है नुकसान

Kachcha Salad Khane Ke Nuksan: कच्चा सलाद हर किसी के लिए फायदेमंद ही हो यह जरूरी नहीं है. ऐसे में यहां जानिए किन लोगों को कच्चा सलाद खाने से परहेज करना चाहिए. डॉक्टर बता रही हैं किसे सलाद खाने पर फायदे के बजाय नुकसान हो सकता है.

Raw salad side effects
1 / 7
Raw salad side effects

Who Should Avoid Salad: खाने के साथ लोग स्वाद लेकर सलाद खाते हैं. लेकिन, हर किसी के लिए सलाद हेल्दी नहीं है. ऐसे कुछ लोग हैं जिन्हें सलाद से फायदे के बजाय नुकसान हो सकते हैं. इसी बारे में बताते हुए जनरल फिजीशियन डॉ. शालिनी सिंह सालुंके ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो शेयर किया है. डॉ. शालिनी सिंह सालुंके बताती हैं कि ऐसी कुछ कंडीशंस हैं जिनमें कच्चा सलाद (Raw Salad) खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. हेल्थ ट्रेंड्स के चलते आजकल सभी लोग कच्चा सलाद खाते हैं लेकिन इन 5 कंडीशंस से परेशान लोगों को कच्चा सलाद नहीं खाना चाहिए.

विज्ञापन

इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS)

इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) 2 / 7

जिन लोगों का पेट सेंसिटिव है और गैस बहुत ज्यादा बनती है तो कच्ची सब्जियों के एंटी-न्यूट्रिएंट्स आपके गट को और ज्यादा खराब कर सकते हैं.

विज्ञापन

एडवांस्ड किडनी डिजीज

एडवांस्ड किडनी डिजीज 3 / 7

डॉक्टर की सलाह है कि जिन लोगों को एडवांस्ड किडनी डिजीज है उन्हें भी कच्ची सब्जियों वाला सलाद नहीं खाना चाहिए.

खराब इम्यूनिटी

खराब इम्यूनिटी 4 / 7

अगर आपके शरीर की रोग प्रतिरोक क्षमता कमजोर है या कहें आपकी इम्यूनिटी कमजोर है तो शरीर कच्ची सब्जियों को ठीक तरह से पचा नहीं सकेगा और तबीयत बिगड़ेगी.

विज्ञापन

दस्त या पेट में संक्रमण

दस्त या पेट में संक्रमण 5 / 7

अगर आपको दस्त लग गए हैं या पेट में कोई संक्रमण है तो कच्चे सलाद से परहेज करना चाहिए. कच्ची सब्जियों में फाइबर ज्यादा होता है जो पेट को और खराब कर सकता है.

सीजनल बैक्टीरिया

सीजनल बैक्टीरिया6 / 7

बारिश के मौसम में सब्जियों में हर तरह के छोटे कीड़े आ सकते हैं. ये सूक्ष्म कीड़े पानी से भी धुलते नहीं हैं. ये पकाने पर ही पूरी तरह से नष्ट होते हैं. इसीलिए भी कच्ची सब्जियों से परहेज करना इस मौसम में जरूरी होता है.

विज्ञापन

ऐसे खाएं सब्जियां

ऐसे खाएं सब्जियां 7 / 7

बरसात के मौसम में खासतौर से सब्जियों को कच्चा खाने से मना किया जाता है. कच्ची सब्जियां खाने के बजाय इस मौसम में सब्जियों को पकाकर खाने पर ही फायदा मिलता है. यह भी पढ़ें - STD होने पर कैसे पता चलता है? यहां जानिए महिलाओं में एसटीडी के शुरुआती लक्षण क्या हैं अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन