डेंगू और वायरल बुखार में क्या अंतर है? डॉक्टर ने कहा ये 3 लक्षण देते हैं Dengue का संकेत, कभी ना करें इग्नोर

Viral Fever Vs Dengue Fever: बरसात के मौसम में वायरल और डेंगू दोनों ही तेजी से फैलते हैं. ऐसे में अक्सर ही यह कंफ्यूजन हो जाती है कि बुखार डेंगू के कारण आ रहा है या वायरल फीवर भर है. यहां जानिए कैसे पता चलेगा किस टाइप का बुखार हुआ है.

dengue symptoms

डेंगू बुखार और वायरल फीवर में क्या अंतर है?

Dengue Fever Symptoms: बारिश के मौसम में अलग-अलग स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का खतरा भी बढ़ जाता है. अगर व्यक्ति थोड़ा भी भीगता है तो सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार होते देर नहीं लगती. इस मौसम में डेंगू का खतरा भी बढ़ जाता है और डेंगू के शुरुआती लक्षणों में भी बुखार शामिल है. ऐसे में अक्सर ही लोग वायरल बुखार और डेंगू के बुखार के बीच अंतर नहीं कर पाते हैं और दोनों के बीच कंफ्यूज हो जाते हैं. लेकिन, आप यह गलती ना करें. इसी बारे में बताते हुए फिजीशियन डॉ. तरंग जैन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो शेयर किया है और बताया है कि डेंगू के बुखार और वायरल बुखार (Viral Fever) में क्या अंतर होता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगु के सीजन में कभी ना इग्नोर करें ये 3 लक्षण

डॉ. तरंग जैन अरोड़ा बताती हैं कि डेंगू फैलने वालेइस मौसम में इन 3 लक्षणों को कभी इग्नोर नहीं करना चाहिए –

  • बुखार के साथ ही जोड़ों में दर्द होना
  • आंखों के पीछे दर्द महसूस होना
  • इन दिक्कतों के साथ ही कोई रैश हो जाना.

ये 3 वॉर्निंग साइन (Dengue Warning Signs) बताते हैं कि आपको एक सिंपल वायरल फीवर नहीं हुआ है बल्कि हो सकता है कि आपको डेंगू हुआ है. डॉक्टर सलाह देती हैं कि अगर बुखार 2 दिनों से ज्यादा रहे तो टेस्ट जरूर कराएं.

विज्ञापन

डेंगू होने पर शरीर पर कैसे लक्षण दिखते हैं

आता-जाता बुखार – डेंगू में बुखार आता-जाता रहता है. एकदम से तेज बुखार होता है, फिर कम होता है और फिर तेज बुखार आ जाता है. यह बुखार 2-3 दिनों से ज्यादा रहता है.

विज्ञापन

सिरदद और आखों में दर्द – डेंगू होने पर सिर में तेज दर्द महसूस होता है और आंखों में या आंखों के पिछले हिस्से पर दर्द महसूस होने लगता है.

मसल्स और जोड़ों में दर्द – डेंगू के बुखार में जोड़ों में और मसल्स में दर्द होने लगता है. इसे ब्रेकबोन फीवर भी कहते हैं. ऐसा महसूस होता है जैसे बदन टूटने लगा है.

विज्ञापन

स्किन पर रैशेज होना – आम बुखार में ऐसे लक्षण नहीं दिखते हैं लेकिन डेंगू का बुखार होने पर साथ ही स्किन पर रैशेज भी नजर आ सकता है. हाथों पर, पैरों पर, चेहरे पर और स्किन के अन्य हिस्सों पर रैशेज नजर आ सकते हैं. ये रैशेज बुखार के बाद दिख सकते हैं.

पेट में दर्द और उल्टी – डेंगू के बुखार के साथ ही पेट में दर्द हो सकता है, जी मिचलाने लगता है, उल्टी आ सकती है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ