हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

खाना खाने के बाद करेंगे ये 3 काम तो नहीं होगा ब्लड शुगर स्पाइक, एक्सपर्ट ने दी सलाह

How To Control Blood Sugar Spike: डायबिटीज के मरीजों को अपना ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रखना जरूरी है. ऐसे में खाने के बाद ब्लड शुगर स्पाइक कैसे रोकें, जानिए यहां.

विज्ञापन
ब्लड शुगर को बढ़ने से कैसे रोकें, जानिए यहां.

Blood Sugar Spike: ब्लड शुगर का अचानक से बढ़ना ब्लड शुगर स्पाइक कहलाता है. खाना खाने के तुरंत बाद अगर ब्लड शुगर बढ़ जाए तो तबीयत बिगड़ सकती है. खासतौर से डायबिटीज के मरीजों (Diabetes Patients) को अपने ब्लड शुगर लेवल्स का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है. ऐसे में खाना खाने के बाद ब्लड शुगर अचानक से ना बढ़े इसके लिए डॉ. सुमित कपाड़िया की सलाह काम आ सकती है. डॉ. सुमित कपाड़िया वैस्कुलर सर्जन हैं. डॉक्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर करके बताया है कि खाना खाने बाद कौन से 3 काम करने पर ब्लड शगर स्पाइक को रोका जा सकता है.

यह भी पढ़ें – घर पर थायराइड टेस्ट कैसे करें? डॉक्टर ने बताया 3 आसान स्टेप्स में Thyroid चेक करने का तरीका

खाना खाने के बाद करें ये 3 काम

डॉक्टर का कहना है कि खाना खाने के बाद अगर ये 3 काम किए जाएं तो ब्लड शुगर स्पाइक 40 से 50 प्रतिशत तक कम हो सकता है. आपको इसके लिए एक्सपेंसिव चीजों की जरूरत नहीं होती है बल्कि कुछ सिंपल तरीके ही ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं, जैसे –

विज्ञापन
  • ब्लड शुगर स्पाइक ना हो इसके लिए खाना खाने के बाद पैरों की सिंपल एक्सरसाइज की जा सकती है. लेग मसल्स शुगर को ब्लड से बाहर करती हैं. इसके लिए कुर्सी पर बैठकर पैरों को ऊपर-नीचे करके एक्सरसाइज की जा सकती है.
  • खाना खाने के 10 मिनट बाद वॉक की जा सकती है. इस तरह वॉक करने से मसल्स शुगर को एब्जॉर्ब करती है जिससे खून में ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ता .
  • एक चम्मच एपल साइड विनेगर को एक गिलास पानी में डालकर खाना खाने से पहले पी लिया जाए तो खाना खाने के बाद ब्लड शुगर स्पाइक नहीं होता है.

ये टिप्स भी आएंगे काम

कैसे खाएं खाना – ब्लड शुगर स्पाइक को रोकने के लिए खाने का सही क्रम होना जरूरी है. आप सबसे पहले फाइबर से भरपूर सब्जियां और फिर प्रोटीन और फैट के लिए दाल, पनीर और अंडा खा सकते हैं. इसके बाद आखिर में कार्ब्स जैसे रोटी, चावल या आलू खाए जा सकते हैं.

विज्ञापन

फाइबर को जरूर करें शामिल – डायबिटीज में फाइबर खाने पर ब्लड शुगर कंट्रोल होने में मदद मिलती है. फाइबर से खून में ग्लूकोज धीरे-धीरे रिलीज होता है और स्पाइक नहीं होता.

शुगर से दूर रहना – डायबिटीज में डायरेक्ट शुगर के अलावा रिफाइंड और लिक्विड शुगर से दूरी बनाना भी बेहद जरूरी है. पैकेज्ड फूड्स, कोल्ड ड्रिंक्स, चाय और कॉफी वगैरह में मौजूद चीनी से भी दूरी बनाना जरूरी होता है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें – ये 5 चीजें चुपचाप आपके दिल को कर रही हैं कमजोर, डॉक्टर ने कहा आज ही बदलें ये आदतें

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola