---विज्ञापन---

घर पर थायराइड टेस्ट कैसे करें? डॉक्टर ने बताया 3 आसान स्टेप्स में Thyroid चेक करने का तरीका

Thyroid Disease: थायराइड शरीर की ऐसी ग्रंथि है जो हार्मोन को कंट्रोल करती है. ऐसे में थायराइड की दिक्कतों को शुरुआत में ही पहचानना जरूरी है जिससे कि दिक्कत को बढ़ने से रोका जा सके. ऐसे में यहां जानिए किस तरह थायराइड को घर पर चेक किया जा सकता है.

---विज्ञापन---

Thyroid Test: थायराइड शरीर को वो ग्रंथि है जो हार्मोन्स बनाती है. थायराइड एक तितली के शेप की ग्रंथि है जो गले के सामने के हिस्से में होती है. यह एंडोक्राइन सिस्टम का हिस्सा है और शरीर के कई जरूरी हिस्सों को हार्मोन के जरिए कंट्रोल करता है. थायराइड की दिक्कत (Thyroid Problems) होने पर हार्मोनल बैलेंस बिगड़ जाता है और शरीर अलग-अलग दिक्कतों का शिकार होने लगता है. ऐसे में थायराइड की दिक्कतों को समय रहते पहचानना जरूरी है. इसी बारे में बताते हुए फिजीशियन डॉ. कुनाल सूद ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो शेयर किया है और बताया है कि किस तरह थायराइड को चेक किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें – ये 5 चीजें चुपचाप आपके दिल को कर रही हैं कमजोर, डॉक्टर ने कहा आज ही बदलें ये आदतें

---विज्ञापन---

घर पर कैसे करें थायराइड चेक

डॉक्टर बताते हैं कि घर पर थायराइड चेक करने से थायराइड कंडीशन का पता नहीं चलता है लेकिन आपको इसके शुरुआती लक्षण नजर आ सकते हैं जिन्हें देखकर आप डॉक्टर के पास जांच के लिए जा सकते हैं. खासतौर से महिलाओं में थायराइड की दिक्कत ज्यादा होती है इसीलिए ध्यान रखना जरूरी है. इन स्टेप्स में थायराइड को चेक किया जा सकता है –

  • आइने के सामने खड़े होने के बाद अपने गले के सामने के हिस्से पर फोकस करें. आपको कोलरबोन के ऊपर के हिस्से को देखना है.
  • अब अपने सिर को थोड़ा सा ऊपर की तरफ उठाएं.
  • अब पानी का एक घूंट पिएं और पानी को निगलें. देखें कि गले में कुछ उभरा हुआ तो नहीं दिख रहा, कोई लंप तो नहीं दिख रहा या कुछ गड़बड़ तो नहीं नजर आ रही है.

डॉक्टर कहते हैं कि ऐसा आपको कुछ देर तक दोहराना है ताकि आपको हर बार एक जैसा ही रिजल्ट नजर आ रहा है या नहीं यह समझ आ सके.

---विज्ञापन---

अगर आपको कुछ अलग नजर आता है, कोई नया लंप दिखता है या सूजन नजर आती है तो डॉक्टर से जांच जरूर करवाएं. कुछ थायराइड नोड्यूल्स हार्मलेस होते हैं लेकिन कुछ को आगे जांच की जरूरत होती है. थायराइड के साइज, शेप और टेक्सचर का भी ध्यान रखना जरूरी होता है.

थायराइड की दिक्कतों के लक्षण

---विज्ञापन---

थायराइड की दिक्कतों को 2 भागों में बांटा जाता है, एक हाइपरथायराइडिज्म और दूसरा हाइपोथायराइडिज्म. थायराइड के बहुत ज्यादा बढ़ने को हाइपरथायराइडिज्म और बहुत कम थायराइड को हाइपोथायराइडिज्म कहते हैं.

हाइपरथायराइडिज्म के लक्षण

---विज्ञापन---
  • हार्ट रेट सामान्य से ज्यादा बढ़ जाती है
  • सोने में दिक्कत आने लगती है
  • बिना वजह वजन कम होने लगता है
  • हीट सेंसिटिविटी होने लगती है
  • स्किन पर पसीना ज्यादा आता है
  • एंजाइटी होती है
  • नर्वसनेस होने लगती है
  • महिलाओं में मेंस्ट्रुअल साइकल इर्रेग्यूलर होने लगती है .

हाइपोथाइराइडिज्म के लक्षण

  • हार्ट रेट धीमी हो जाती है
  • शरीर में थकान रहने लगती है
  • वजन बिना वजह बढ़ने लगता है
  • ठंड के प्रति स्किन सेंसिटिव होने लगती है
  • स्किन ड्राई होने लगती है
  • मूड डिप्रेस्ड रहने लगता है
  • महिलाओं में हैवी पीरियड्स होने लगते हैं.

यह भी पढ़ें – बलगम में खून आने का क्या मतलब हो सकता है? मेदांता के डॉक्टर ने बताया किन बीमारियों का है लक्षण
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

---विज्ञापन---

First published on: Jul 15, 2026 03:44 PM

End of Article

About the Author

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती है. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं. अनुभव - 7 साल शिक्षा - जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा पिछला अनुभव - NDTV, दिल्ली प्रेस, डायमंड पब्लिशिंग हाउस

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola