डैमेज हुई आंतों की परत को ठीक करती हैं खाने की ये 3 चीजें, डॉक्टर ने कहा रिपेयर हो जाएगी Gut Lining, लीकी गट से मिलेगी राहत

Leaky Gut: आंतों की परत खराब होने को लीकी गट की दिक्कत कहते हैं. गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. शुभम वत्सय ने बताया कि क्या खाने पर गट लाइनिंग रिपेयर होती है. आप भी इन चीजों को बना सकते हैं अपनी डाइट का हिस्सा.

Damaged Gut Lining

गट हेल्थ को कैसे ठीक करें?

How To Repair Damaged Gut: गट लाइनिंग का डैमेज होना यानी आंतों की अंदरूनी परत का खराब होना लीकी गट (Leaky Gut) कहलाता है. इस स्थिति में आंतों की अंदरूनी दीवार को नुकसान पहुंचता है. आंतों की परत एक तरह से छलनी की तरह होती है जो पोषक तत्वों को खून में जाने देती है और गंदे बैक्टीरिया, टॉक्सिंस और पचे हुए भोजन को रोकती है. यह अगर डैमेज या लीकी हो जाए तो इसमें छोटे-छोटे छेद होने लगते हैं जिससे जहरीले पदार्थ खून में पहुंच जाते हैं. ऐसे में गट लाइनिंग (Gut Lining) को रिपेयर करने के लिए क्या खाना चाहिए यह बता रहे हैं फॉर्टिस अस्पताल के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. शुभम वत्सय. डॉक्टर ने अपने सोशल अकाउंट से पोस्ट शेयर करके यह जानकारी शेयर की है. अगर आप भी आंतों की अंदरूनी परत के डैमेज होने से परेशान हैं तो यहां जानिए क्या खाने पर फायदा मिलता है.

विज्ञापन

गट लाइनिंग को रिपेयर करने के लिए क्या खाएं

अदरक – एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर अदरक गट हेल्थ के लिए बेहद अच्छा होता है. अदरक पावरफुल होता है, इसके जिंजरोल पेट की सूजन को कम करते हैं, म्यूकस की लेयर को मजबूत बनाते हैं और एच पायलोरी जैसे हार्मफुल बैक्टीरिया को कंट्रोल करते हैं. ऐसे में रोजाना एक से डेढ़ ग्राम ताजा अदरक खाने से आपको पेट की सेहत में बदलाव नजर आने लगेगा.

विज्ञापन

अलसी के बीज – गट को रिपेयर करने के लिए अलसी के बीज (Flaxseeds) एक बहुत अच्छा ऑप्शन हैं. इसके सोल्यूबल फाइबर ब्यूटारेट बनाते हैं. यह वो कंपाउंड है जो टाइट जंक्शन को सील करता है. इससे लीकी गट कम होता है और ब्लोटिंग और IBS दोनों को इम्प्रूव करता है. अलसी की बीजों को पीसकर रोजाना एक से 2 चम्मच खा सकते हैं.

विज्ञापन

मोरिंगा – प्रोटीन को नेचुरली बूस्ट करने में मोरिंगा मदद करता है जिससे कोलाइटिस और क्रोनिक गट इंफ्लेमेशन दोनों में ही आपको फायदा मिलता है. यह एसिडिटी से आराम दिलाता है, इंफ्लेमेशन यानी सूजन को कम करता है और बिफिडोबैक्टीरिया जैसे गुड बैक्टीरिया को भी बढ़ाता है. रोज 1 चम्मच मोरिंगा पाउडर पाचन और रिकवरी दोनों के लिए वरदान है.

लीकी गट के क्या लक्षण हैं

विज्ञापन

पाचन खराब होना – लीकी गट या गट लाइनिंग के डैमेज हो जाने पर पाचन खराब होने लगता है. पेट फूलने लगता है, गैस हो जाती है, दस्त लग जाते हैं और लंबे समय तक कब्ज रहती है.

थकान होने लगती है – नींद पूरी करने के बाद भी हर समय शरीर में थकान रहती है.

विज्ञापन

त्वचा की समस्याएं – त्वचा पर गट खराब होने के लक्षण नजर आने लगते हैं. मुंहासे हो जाते हैं, एग्जिमा हो जाता है, चकत्ते पड़ने लगते हैं.

जोड़ों में दर्द – शरीर में सूजन होने के कारण जोड़ों में अकड़न होने लगती है. व्यक्ति को चलने-फिरने में दिक्कत आती है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ