सर्वाइकल दर्द को ठीक करने का सबसे तेज तरीका क्या है? योग गुरु ने बताया कैसे लेटने पर ठीक होगा Cervical Pain

How To Fix Cervical Pain: योगगुरु दीपक शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि रोजाना अगर तकिया लगाकर 10 से 15 मिनट सही तरह से लेटा जाए तो सर्वाइकल के दर्द से राहत मिल सकती है. यहां जानिए क्या है तरीका.

Cervical Pain

सर्वाइकल का दर्द कैसे ठीक होगा और गर्दन को आराम मिलेगा, जानिए यहां. Image Credit - Freepik

Cervical Pain: सर्वाइकल का दर्द गर्दन के आस-पास होने वाला दर्द है. इसमें रीढ़ की मसल्स, जोड़ों की मसल्स, हड्डियों और नसों में दर्द होता है जिससे व्यक्ति का चैन से उठना-बैठना भी मुश्किल हो जाता है. खासतौर से लंबे समय तक बैठकर डेस्क जॉब करने वालों को सर्वाइकल की दिक्कत ज्यादा होती है. ऐसे में सर्वाइकल के दर्द को कम करने के लिए और गर्दन में होने वाले दर्द (Neck Pain) से राहत पाने के लिए योग गुरु दीपक शर्मा की बताई यह ट्रिक काम आ सकती है. योग गुरु ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर करके बताया है कि अगर तकिये को सही तरह से गर्दन के नीचे लगाकर लेटा जाए तो सर्वाइकल का दर्द कम होने लगता है. आप भी इस ट्रिक को आजमाकर देख सकते हैं.

विज्ञापन

सर्वाइकल का दर्द कम करने की एक्सरसाइज

योग गुरु ने बताया कि सर्वाइकल के दर्द को कम करने के लिए आपको बस यह एक काम करना है. घर का कोई भी तकिया लें और उसे अपनी पीठ के नीचे रखकर उसके ऊपर लेट जाएं. आपकी गर्दन तकिये पर नहीं होनी चाहिए बल्कि बिस्तर की सतह से लगनी चाहिए. इसके बाद अपने हाथों को शरीर के दोनों तरफ फैलाकर रख लें. 10 से 15 मिनट आपको इसी तरह लेटे रहना है. इससे ना केवल सर्वाइकल पेन ठीक होगा बल्कि इससे स्ट्रेस और एंजाइटी लेवल्स भी ठीक होते हैं. रोजाना इस एक्सरसाइज (Exercise For Cervical Pain) को करने पर सर्वाइकल का दर्द कम हो सकता है.

विज्ञापन

सर्वाइकल का दर्द कम करने के घरेलू उपाय

इंस्टाग्राम पर ही योगा एक्सपर्ट सोहित कुमार ने एक पोस्ट शेयर किया है. पोस्ट में योगा एक्सपर्ट ने बताया है कि किस तरह सर्वाइकल के दर्द से छुटकारा पाने के लिए घर पर ही तेल तैयार किया जा सकता है. इस तेल को बनाने के लिए आपको 2 चम्मच सरसों के तेल की जरूरत होगी. अब इस तेल में 2 कुटी हुई कच्ची लहसुन और एक चम्मच अजवायन डालकर इसे हल्का गर्म कर लें. एक्सपर्ट का कहना है कि इस तैयार तेल से गर्दन की मालिश करने पर सर्वाइकल का दर्द कम होने में मदद मिलेगी. यह घरेलू नुस्खा (Cervical Pain Home Remedies) दिक्कत को कम कर सकता है.

विज्ञापन

सर्वाइकल दर्द के लक्षण

  • सर्वाइकल का दर्द होने पर गर्दन में दर्द रहने लगता है. यह दर्द गर्दन से होते हुए कंधों और पीठ के ऊपरी हिस्से में भी महसूस होता है.
  • इस दर्द में गर्दन अकड़ी हुई महसूस होती है.
  • गर्दन पर किसी तरह की गांठ नजर आ सकती है या गर्दन उभरी हुई नजर आती है.
  • मसल्स में दर्द महसूस होता है और खिंचाव लगता है.
  • गर्दन हिलाने पर कट-कट की आवाज आती है या ऐसे लगता है जैसे हड्डियां आपस में घिस रही हैं.
  • चक्कर आने लगता है.
  • सिर में अक्सर ही दर्द रहना शुरू हो जाता है.
  • गर्दन नाजुक महसूस होती है और गर्दन को छूने पर दर्द होता है.
  • दर्द की वजह से सोने में दिक्कत होती है और किसी भी पॉजीशन में सोने पर गर्दन में दर्द लगता है.
  • गर्दन हल्की महसूस होना भी सर्वाइकल पेन के लक्षणों (Cervical Pain Symptoms) में शामिल है.
  • कई बार सर्वाइकल के दर्द में गर्दन में झनझाहट महसूस होने लगती है.
  • गर्दन, कंधे और बांहें सुन्न महसूस होती हैं.

यह भी पढ़ें – यूरिक एसिड को जड़ से खत्म करने के लिए क्या खाना चाहिए? मूत्र रोग विशेषज्ञ ने बताए तेल से लेकर फलों तक के नाम

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ