हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

कैल्शियम की कमी कैसे दूर करें? एक्सपर्ट से जानिए किन चीजों को खाने से होगा फायदा

Calcium Deficiency: कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए दूध, पनीर, हरी पत्तेदार सब्जियां और बादाम जैसी चीजें शामिल कर सकते हैं. अगर कैल्शियम की कमी गंभीर हो या लगातार लक्षण बने रहें तो डॉक्टर से बात करें. 

विज्ञापन
कैल्शियम की कमी के लक्षण. Image Credit- News24

Calcium Ki Kami Kaise Door Kare: कैल्शियम हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी मिनरल है. यह सिर्फ हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने का काम नहीं करता, बल्कि मांसपेशियों, नसों और दिल के लिए भी जरूरी है. इसलिए जब शरीर में कैल्शियम की कमी होने लगती है तो शरीर कई तरह के सिग्नल देने लगता है. हड्डियां कमजोर होने लगती है, मांसपेशियों में दर्द रहता है और बार-बार थकान महसूस होती है. इसलिए वक्त पर इस बात पर ध्यान दें. सही खानपान अपनाकर कैल्शियम की कमी को पूरा करें. 

इसे भी पढ़ें- आखिर क्यों आती है हिचकी? जानिए हिचकियां रोकने के आसान आर्युवेदिक उपाय

कैल्शियम की कमी के लक्षण

अगर शरीर में कैल्शियम कम हो रहा है तो कुछ संकेत दिखाई दे सकते हैं. ऐसे में अगर आपको इन लक्षणों को लंबे समय तक नजरअंदाज किया तो परेशानी बढ़ सकती है. 

विज्ञापन
  • हड्डियों और जोड़ों में दर्द होना 
  • मांसपेशियों में ऐंठन होना 
  • बार-बार थकान महसूस होना
  • नाखूनों का कमजोर होना
  • दांतों से जुड़ी समस्याएं होना 
  • हाथ-पैरों में झुनझुनी होना 

कैल्शियम की कमी कैसे दूर करें? 

दूध और डेयरी प्रोडक्ट- कैल्शियम का सबसे अच्छा स्रोत दूध माना जाता है. इसके अलावा, दही, पनीर और छाछ भी कैल्शियम से भरपूर होते हैं. रोजाना एक से दो गिलास दूध या दही खाएं. 
तिल का सेवन करें- सफेद तिल कैल्शियम का बेहतरीन स्रोत माना जाता है. आप तिल को लड्डू, चटनी या सलाद में मिलाकर खा सकते हैं. इसका नियमित रूप से थोड़ी मात्रा में तिल खाने से हड्डियों को मजबूती मिलती है. 
हरी पत्तेदार सब्जियां- पालक, मेथी, सरसों और बथुआ जैसी हरी सब्जियों में कैल्शियम के साथ कई अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं. इन्हें अपनी डाइट में शामिल करने से हड्डियों की सेहत बेहतर बनी रहती है. 
बादाम और सूखे मेवे- बादाम में कैल्शियम के अलावा मैग्नीशियम और हेल्दी फैट्स भी होते हैं. रोजाना भीगे हुए 5 से 10 बादाम खाने से शरीर को जरूरी पोषण मिल सकता है. 
सोयाबीन और टोफू- जो लोग दूध या डेयरी उत्पाद नहीं खाते, उनके लिए सोयाबीन और टोफू अच्छे ऑप्शन हो सकते हैं. इन दोनों चीजों में कैल्शियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है. 

विटामिन D भी है जरूरी

सिर्फ कैल्शियम खाना ही काफी नहीं है. शरीर में कैल्शियम को पूरा करने के लिए विटामिन D भी जरूरी होता है. इसलिए आप सुबह की धूप में 15 मिनट बैठें और विटामिन D से भरपूर चीजें खाएं. 

विज्ञापन

किन चीजों से बचना चाहिए? 

आपको कोल्ड ड्रिंक पीने से बचना चाहिए, क्योंकि यह कैल्शियम की कमी को पूरा करता है. जरूरत से ज्यादा नमक खाना भी हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो सकता है. जरूरत से ज्यादा कैफीन लेना भी आपकी हेल्थ के लिए ठीक नहीं है. 

इसे भी पढ़ें- दूध के साथ केला खाने से शरीर में क्या होता है? पतले लोगों को दिख सकते हैं ये बदलाव

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola