Fatty Liver Foods To Eat: फैटी लिवर डिजीज एक गंभीर समस्या है जो लिवर फाइब्रोसिस या सिरोसिस का कारण बन सकती है. अगर समय रहते फैटी लिवर की दिक्कत को कम ना किया जाए तो इससे लिवर डैमेज (Liver Damage) बढ़ता है और लिवर फेलियर तक का खतरा रहता है. ऐसे में फोर्टिस अस्पताल, वसंतकुंज के सीनियर गेस्ट्रोएंटेरॉलिज्स्ट और हेपाटोलॉजिस्ट डॉ. शुभम वत्सय ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर करके बताया है कि फैटी लिवर को ठीक करने के लिए क्या खाना चाहिए. डॉक्टर का कहना है कि इन फूड्स से लिवर में जमा फैट पिघलने लगता है और लिवर बेहतर तरह से डिटॉक्स होने लगता है. यहां जानिए डॉक्टर खानपान की किन चीजों को फैटी लिवर डाइट में शामिल करने की सलाह दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें – कौन से विटामिन की कमी से बाल सफेद होते हैं? | White Hair Causes
क्या खाने पर साफ होगा फैटी लिवर | Foods That Clean Fatty Liver
ब्लैक कॉफी
ब्लैक कॉफी (Black Coffee) को डॉक्टर लिवर के लिए बेस्ट पेय बताते हैं. डॉक्टर का कहना है कि स्टडीज के अनुसार ब्लैक कॉफी को रोजाना पिया जाए तो इसके गुण लिवर के एंजाइम्स को नॉर्मलाइज करते हैं और लिवर फाइब्रोसिस का रिस्क कम करते हैं. इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स लिवर को प्रोटेक्ट करते हैं और फैट के बिल्डअप को धीमा करते हैं.
पालक
हरी पत्तेदार सब्जियां सेहत के लिए एक नहीं बल्कि कई तरह से फायदेमंद होती हैं. लिवर के मरीजों को खासतौर से पालक का सेवन करना चाहिए. इसमें नाइट्रेट्स और पॉलीफेनॉल्स होते हैं जो लिवर के फैट को डाइरेक्टली कम करते हैं. पालक को स्टीम करके खाया जा सकता है.
ब्रोकोली
डॉक्टर ने बताया कि ब्रोकोली फैटी लिवर (Fatty Liver Disease) को कम करने के लिए एक बेहतरीन फूड है. इसमें सल्फोराफेन होता है जो लिवर को नेचुरली प्रोटेक्ट करता है और इसके एंटी-ऑक्सीडेंट्स लिवर को क्लीन करने में मदद करते हैं.
फैटी लिवर की दिक्कत में क्या नहीं खाना चाहिए
खानपान की कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें फैटी लिवर के मरीजों को खाने से परहेज करना चाहिए –
लाल मीट – सैचुरेटेड फैट के सेवन से लिवर में जमा फैट बढ़ सकता है. इसीलिए फैटी लिवर के मरीजों को लाल मीट नहीं खाना चाहिए.
रिफाइंड अनाज- ब्रेड, पास्ता और मैदे वाली अन्य चीजें फैटी लिवर के लिए अच्छी नहीं हैं. ऐसे में इन फूड्स को डाइट में शामिल नहीं करना चाहिए.
हाई शुगर फूड्स – खानपान की जिन चीजों में शुगर की मात्रा ज्यादा होती है उन्हें खानपान का हिस्सा नहीं बनाना चाहिए. खासकर एडेड शुगर वाले फूड्स से परहेज करना चाहिए.
ज्यादा नमक – जिन चीजों में नमक की मात्रा ज्यादा होती है उन्हें खाने से भी परहेज करना चाहिए. ज्यादा नमक वाली चीजें भी फैटी लिवर की दिक्कत बढ़ाने में अपना योगदान देती हैं.
यह भी पढ़ें – छाले किसकी कमी से होते हैं? डॉक्टर ने बताया सिर्फ जैल लगाने से नहीं जाएगी यह दिक्कत
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
ब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
2 hrs agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
3 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
17 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
19 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
20 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
22 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines