Thyroid Test: थायराइड शरीर को वो ग्रंथि है जो हार्मोन्स बनाती है. थायराइड एक तितली के शेप की ग्रंथि है जो गले के सामने के हिस्से में होती है. यह एंडोक्राइन सिस्टम का हिस्सा है और शरीर के कई जरूरी हिस्सों को हार्मोन के जरिए कंट्रोल करता है. थायराइड की दिक्कत (Thyroid Problems) होने पर हार्मोनल बैलेंस बिगड़ जाता है और शरीर अलग-अलग दिक्कतों का शिकार होने लगता है. ऐसे में थायराइड की दिक्कतों को समय रहते पहचानना जरूरी है. इसी बारे में बताते हुए फिजीशियन डॉ. कुनाल सूद ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो शेयर किया है और बताया है कि किस तरह थायराइड को चेक किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें – ये 5 चीजें चुपचाप आपके दिल को कर रही हैं कमजोर, डॉक्टर ने कहा आज ही बदलें ये आदतें
घर पर कैसे करें थायराइड चेक
डॉक्टर बताते हैं कि घर पर थायराइड चेक करने से थायराइड कंडीशन का पता नहीं चलता है लेकिन आपको इसके शुरुआती लक्षण नजर आ सकते हैं जिन्हें देखकर आप डॉक्टर के पास जांच के लिए जा सकते हैं. खासतौर से महिलाओं में थायराइड की दिक्कत ज्यादा होती है इसीलिए ध्यान रखना जरूरी है. इन स्टेप्स में थायराइड को चेक किया जा सकता है –
- आइने के सामने खड़े होने के बाद अपने गले के सामने के हिस्से पर फोकस करें. आपको कोलरबोन के ऊपर के हिस्से को देखना है.
- अब अपने सिर को थोड़ा सा ऊपर की तरफ उठाएं.
- अब पानी का एक घूंट पिएं और पानी को निगलें. देखें कि गले में कुछ उभरा हुआ तो नहीं दिख रहा, कोई लंप तो नहीं दिख रहा या कुछ गड़बड़ तो नहीं नजर आ रही है.
डॉक्टर कहते हैं कि ऐसा आपको कुछ देर तक दोहराना है ताकि आपको हर बार एक जैसा ही रिजल्ट नजर आ रहा है या नहीं यह समझ आ सके.
अगर आपको कुछ अलग नजर आता है, कोई नया लंप दिखता है या सूजन नजर आती है तो डॉक्टर से जांच जरूर करवाएं. कुछ थायराइड नोड्यूल्स हार्मलेस होते हैं लेकिन कुछ को आगे जांच की जरूरत होती है. थायराइड के साइज, शेप और टेक्सचर का भी ध्यान रखना जरूरी होता है.
थायराइड की दिक्कतों के लक्षण
थायराइड की दिक्कतों को 2 भागों में बांटा जाता है, एक हाइपरथायराइडिज्म और दूसरा हाइपोथायराइडिज्म. थायराइड के बहुत ज्यादा बढ़ने को हाइपरथायराइडिज्म और बहुत कम थायराइड को हाइपोथायराइडिज्म कहते हैं.
हाइपरथायराइडिज्म के लक्षण
- हार्ट रेट सामान्य से ज्यादा बढ़ जाती है
- सोने में दिक्कत आने लगती है
- बिना वजह वजन कम होने लगता है
- हीट सेंसिटिविटी होने लगती है
- स्किन पर पसीना ज्यादा आता है
- एंजाइटी होती है
- नर्वसनेस होने लगती है
- महिलाओं में मेंस्ट्रुअल साइकल इर्रेग्यूलर होने लगती है .
हाइपोथाइराइडिज्म के लक्षण
- हार्ट रेट धीमी हो जाती है
- शरीर में थकान रहने लगती है
- वजन बिना वजह बढ़ने लगता है
- ठंड के प्रति स्किन सेंसिटिव होने लगती है
- स्किन ड्राई होने लगती है
- मूड डिप्रेस्ड रहने लगता है
- महिलाओं में हैवी पीरियड्स होने लगते हैं.
यह भी पढ़ें – बलगम में खून आने का क्या मतलब हो सकता है? मेदांता के डॉक्टर ने बताया किन बीमारियों का है लक्षण
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
1 hr agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
2 hrs agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
3 hrs agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
4 hrs agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
7 hrs agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
22 hrs agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 day agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
1 day agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
1 day agoब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines