Muh Ke Cancer Ke Lakshan: ओरल कैंसर यानी मुंह के कैंसर को गले का कैंसर और ओरल कैविटी कैंसर भी कहते हैं. इस कैंसर में मुंह के अंदर या गले में कैंसर के टिशूज पनपने लगते हैं और बढ़कर अन्य हिस्सों तक फैलना शुरू हो जाते हैं. ज्यादातर कैंसर मुंह की फ्लैट सतह, जीभ और होंठों से पनपना शुरू होते हैं. इस कैंसर की समय रहते पहचान करना और इलाज शुरू करना जरूरी है. इसी बारे में बताते हुए डेंटिस्ट डॉ. राहुल भड़ागे ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो शेयर किया है और बताया है कि किस तरह घर पर ही मुंह के कैंसर के लक्षण (Oral Cancer Symptoms) पहचाने जा सकते हैं और इसकी जांच की जा सकती है.
यह भी पढ़ें – बार-बार पेट फूलना आम बात नहीं, गैस के अलावा ये 5 बड़ी बीमारियां भी हो सकती हैं वजह
कैसे पहचानें मुंह का कैंसर
डॉक्टर बताते हैं कि मुंह का कैंसर होने से पहले ही शरीर पर कुछ लक्षण नजर आ सकते हैं जिन्हें समय रहते पहचानना बेहद जरूरी होता है –
मुंह के अंदर लाल या सफेद धब्बे नजर आ सकते हैं. इन दाग या धब्बों का रंग सफेद से लेकर काला तक हो सकता है. डॉक्टर की सलाह है कि अगर आपके मुंह में भी इसी तरह के दाग या धब्बे नजर आने लगे हैं तो तुरंत डेंटिस्ट को या जनरल फिजीशियन को दिखाएं जिससे कि वो चेक करके आपको बता सकें.
अगर आपके मुंह में कोई छाला है और वो 7 दिनों में ठीक नहीं होता है यह कैंसर का लक्षण हो सकता है. अगर 7 दिनों के बाद दवा लगाने के बाद भी छाला ठीक नहीं होता है तो डॉक्टर से संपर्क करें.
जो लोग तंबाकू या गुटखे का सेवन करते हैं या सिगरेट पीते हैं उनमें कैंसर होने की संभावना 5 गुना ज्यादा रहती है. मुंह के जिस हिस्से में आप तंबाकू या गुटखा रखते हैं उस जगह को ध्यान से देखें, अगर यह स्किन आपको सफेद नजर आती है और इस वाइट पैच को हाथ लगाने पर वह स्मूथ नहीं है और उसके ऊपर रिंकल्स आ चुके हैं, तो इसे इग्नोर ना करें. इसे आप अपने शरीर का संकेत समझिए कि शरीर आपको कुछ बताने की कोशिश कर रहा है.
डॉक्टर का कहना है कि हो सकता है कि यह सफेग धब्बा कैंसर का पैच ना हो तब भी चेकअप करवाना जरूरी है.
मुंह का कैंसर होने पर कैसे लक्षण दिखते हैं
- मुंह का कैंसर हो जाने पर मुंह या होंठों के आस-पास छाले निकल सकते हैं जो ठीक नहीं होते हैं.
- दांत ढीले पड़ने लगते हैं.
- मुंह के अंदर सफेद या लाल धब्बे नजर आने लगते हैं.
- मुंह के अंदर गांठ बनने लगती हैं.
- मुंह में दर्द रहने लगता है.
- मुंह खोलने में दिक्कत आती है.
- कुछ भी निगलने में दिक्कत आने लगती है.
- आवाज में बदलाव आने लगता है.
- जीभ और होंठ सुन्न महसूस हो सकते हैं.
मुंह के कैंसर की जांच कैसे होती है
मुंह के कैंसर का पता लगाने के लिए मुंह और गले की जांच की जाती है. इसमें टिशूज या सेल्स की बायोपसी की जाती है और एक्सरे, एमआरआई, सीटीस्कैन और अल्ट्रासाउंड के जरिए इमेजनिंग होती है.
मुंह के कैंसर का इलाज कैसे होते हैं
ओरल कैंसर में ज्यादातर सर्जरी की जाती है. सर्जरी में पर्सनलाइज्ड ट्रीटमेंट (Oral Cancer Treatment) हो सकता है जोकि कैंसर के प्रकार और कैंसर कितना फैला है इसपर निर्भर करता है. सर्जरी के बाद रेडिएशन थेरैपी या कीमोथेरैपी दी जाती है. इसके अलावा, टार्गेटेड ड्रग थेरैपी, फिजिकल और ऑक्यूपेशनल थेरैपी और फॉकस्ड पेन मैनेजमेंट पर ध्यान दिया जाता है.
यह भी पढ़ें- 10 संकेत जो बताते हैं कि हेल्दी नहीं है आपका दिल, पैरों से लेकर त्वचा पर दिखते हैं ये लक्षण
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
सीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
13 mins agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
57 mins agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
22 hrs agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
1 day agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
1 day agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
1 day agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
1 day agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
1 day agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 day agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines