BP Kaise Check Karte Hain: ब्लड प्रेशर की जांच घर पर करना आसान है लेकिन सही तरह से जांच करना आसान काम नहीं है. इसी बारे में बताते हुए रोबोटिक GI सर्जन डॉ. अंशुमन कौशल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है. डॉक्टर कहते हैं कि आप घर में बीपी चेक करते भी हैं तो क्या आपको पता है कि जो रीडिंग आई है वो सही है भी या नहीं. ऐसा इसलिए क्योंकि घर पर बीपी नापना आसान है लेकिन सही तरह से बीपी नापना आसान नहीं है. यही गलती आपके लिए सबसे ज्यादा खतरनाक साबित हो सकती है. गलत बीपी (Blood Pressure) के कारण आप कभी दवा ज्यादा तो कभी कम ले सकते हैं. यह दोनों ही आपकी सेहत के लिए सही नहीं है. इसीलिए घर पर ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका पता होना बेहद जरूरी होता है.
यह भी पढ़ें –सिगरेट या बीड़ी पीने पर शरीर के निचले हिस्से में हो सकता है यह खतरनाक कैंसर, पेशाब में दिखते हैं इसके लक्षण
घर पर कैसे चेक करें बीपी | How To Check BP At Home
कफ साइज देखना
आप जब बीपी लेते हैं तो कफ साइज एकदम फिट होना चाहिए. इसे आपको अपने बाजू के ऊपर नहीं बल्कि नंगे हाथ पर लगाना है. अगर हाथ का साइज बड़ा होगा और कफ साइज छोटा होगा तो बीपी झूठा ज्यादा दिख सकता है. कुछ लोगों में इससे सिस्टोलिक रीडिंग 20 पॉइंट्स तक ऊपर नजर आने लगती है. ऐसे में हो सकता है कि आपका हाई बीपी असल में गलत कफ के कारण नजर आ रहा हो.
मॉनीटर कैसा है
अगर संभव हो तो वैलिडेटेड अपर आर्म मॉनिटर का इस्तेमाल करें. रिस्ट मॉनीटर कंवीनियंस देता है लेकिन रीडिंग टेक्नीक पर ज्यादा निर्भर करती है. इसीलिए आपकी पहली चॉइस हमेशा अपर आर्म डिवाइस (Upper Arm Device) ही होना चाहिए. वैलिडेटेड सर्विसेस चेक करने के लिए स्ट्राइड बीपी या वैलिडेटेड बीपी जैसी लिस्ट देखें.
किस हाथ से नापें
अगर आप पहली बार बीपी नाप रहे हैं तो आपको दोनों हाथ से बीपी नापना चाहिए. अगर बार-बार दोनों हाथों में बीपी की रीडिंग में 10-20 का फर्क आ रहा है तो इसे इग्नोर ना करें. डॉक्टर को दिखाएं. साथ ही, जिस हाथ में रीडिंग ज्यादा आती है उसे ही रूटीन मॉनीटरिंग के लिए इस्तेमाल करें.
एक ही रीडिंग पर भरोसा करना
डॉक्टर का कहना है कि एक ही रीडिंग पर भरोसा करना सही नहीं है. 3-4 बार ब्लड प्रेशर चेक करना जरूरी है. बेस्ट तरीका है कि सुबह और शाम 2 बार रीडिंग चेक करें और चेक करने के बीच में 1 मिनट का गैप लें. यह पैटर्न कम से कम 4 या 7 दिन तक फॉलो करें.
पॉजीशन कैसी हो
बीपी चेक करने से पहले 5 मिनट शांत होकर बैठें. बीपी चेक करने से आधा घंटे पहले तक ना कोई एक्सरसाइज करें, ना धूम्रपान करें और ना ही कैफीन वाली कोई चीज लें. बैठते हुए पीठ सपोर्टेड होनी चाहिए, पैर जमीन पर फ्लैट होने चाहिए और आर्म सपोर्टेड होनी चाहिए और कफ हार्ट लेवल पर होना चाहिए. डॉक्टर कहते हैं कि छोटी-छोटी गलतियां भी रीडिंग गलत होने की वजह बन सकती हैं.
कभी इग्नोर ना करें हाई ब्लड प्रेशर
डॉक्टर कहते हैं उम्र के साथ-साथ बीपी बढ़ना नॉर्मल है लेकिन हाई ब्लड प्रेशर को बार-बार इग्नोर करते रहना नॉर्मल नहीं है. इंडियन गाइडलाइंस के हिसाब से अगर बीपी बार-बार 140/90 या उससे ऊपर जा रहा है तो इसे हाई ब्लड प्रेशर माना जाएगा. वहीं, 130/80 वाला जोन वह स्टेज है जिसमें लाइफस्टाइल को सीरियसली लेना शुरु कर देना चाहिए. ऐसे में कभी भी हाई बीपी को इग्नोर नहीं करना चाहिए.
यह भी पढ़ें – रोज कच्चा लहसुन खाने से क्या होता है? डॉ. सलीम जैदी ने बताया
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
काला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
53 mins agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
2 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
3 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
6 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
20 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
21 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
22 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines