सिगरेट या बीड़ी पीने पर शरीर के निचले हिस्से में हो सकता है यह खतरनाक कैंसर, पेशाब में दिखते हैं इसके लक्षण

Cancer Causes By Smoking: धूम्रपान करने पर मुंह या फेफड़ों का ही नहीं बल्कि शरीर के निचले हिस्से का एक गंभीर कैंसर भी हो सकता है. यहां जानिए कौन सा है यह कैंसर और कैसे दिखते हैं इसके लक्षण.

Bladder Cancer Causes
1 / 7
Bladder Cancer Causes

Cancer Symptoms: सिगरेट या बीड़ी पीने वालों को लगता है कि इस आदत से मुंह या फेफड़ों का ही कैंसर हो सकता है. लेकिन, वे इस बात से अनजान रहते हैं कि सिगरेट और बीड़ी पीने पर शरीर के निचले हिस्से में भी एक खतरनाक कैंसर पनप सकता है. यह कैंसर है ब्लैडर कैंसर यानी मू्त्राशय का कैंसर. धूम्रपान करने वालों में ब्लैडर कैंसर के मामले ज्यादा देखे जाते हैं. इसकी वजह है कि तंबाकू के जहरीले केमिकल्स शरीर में पहुंच जाते हैं और ये केमिकल्स पेशाब के जरिए बाहर निकलते समय ब्लैडर की अंदरूनी परत को नुकसान पहुंचाने लगते हैं. ऐसे में लंबे समय तक स्मोकिंग की जाए तो कोशिकाओं में बदलाव होने लगता है जिससे कैंसर का खतरा बढ़ जाता है. यहां जानिए ब्लैडर कैंसर होने पर कैसे लक्षण (Bladder Cancer Symptoms) नजर आते हैं.

विज्ञापन

पेशाब में खून आना

पेशाब में खून आना 2 / 7

पेशाब में खून आना मूत्राशय के कैंसर के शुरुआती लक्षणों में शामल है. इसमें पेशाब का रंग गुलाबी, लाल या भूरा नजर आने लगता है.

विज्ञापन

बार-बार पेशाब लगना

बार-बार पेशाब लगना 3 / 7

अगर सामान्य से ज्यादा बार पेशाब आने लगे और देररात बीच-बीच में उठकर पेशाब करना पड़े तो यह मूत्राशय के कैंसर का लक्षण हो सकता है.

पेशाब करते हुए जलन होना

 पेशाब करते हुए जलन होना 4 / 7

मूत्राशय का कैंसर होने पर पेशाब करते हुए जलन महसूस होने लगती है. कई बार लोग इसे सामान्य लक्षण समझने की भूल कर बैठते हैं.

विज्ञापन

पेशाब रुक-रुककर आना

पेशाब रुक-रुककर आना 5 / 7

ब्लैडर में ट्यूमर बढ़ने पर पेशाब का फ्लो कमजोर होने लगता है. इसमें ऐसा महसूस होता है जैसे ब्लैडर अब भी ठीक तरह से खाली नहीं हुआ है.

कमर में दर्द

कमर में दर्द 6 / 7

कमर या पेल्विक हिस्से में दर्द रहने लगता है. अगर इस हिस्से में लगातार दर्द बना रहे तो इसे इग्नोर नहीं करना चाहिए.

विज्ञापन

कैंसर बढ़ने पर दिखते हैं ये लक्षण

कैंसर बढ़ने पर दिखते हैं ये लक्षण7 / 7

मूत्राशय का कैंसर बढ़ने लगता है तो इसके लक्षण और ज्याद गंभीर होने लगते हैं. एडवांस स्टेज में शरीर में कमजोरी आना, बिना कारण वजन कम होना और पेट के निचले हिस्से में दर्द होना शामिल है. अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन