ब्लड शुगर टेस्ट करते हुए कहीं आप भी तो नहीं करते यह बड़ी गलती, डॉक्टर ने कहा रीडिंग आ सकती है गलत

Blood Sugar Test: ब्लड शुगर टेस्ट करते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान ना रखा जाए तो रीडिंग गलत आ सकती है. ऐसे में पाथ लैब की डॉक्टर से जानिए किस तरह ब्लड शुगर टेस्ट करना चाहिए और कौनसी गलतियां नहीं करनी चाहिए.

Blood Sugar Test

How To Test Blood Sugar: घर पर सही तरह से ब्लड शुगर कैसे चेक करते हैं, जानिए यहां. Image Credit- Pexels

Blood Sugar: डायबिटीज के मरीजों को अपना ब्लड शुगर लेवल समय-समय पर टेस्ट करते रहने की जरूरत होती है. ब्लड शुगर टेस्ट करने से ब्लड शुगर रीडिंग्स दिखाई पड़ती हैं जिससे ब्लड शुगर लेवल (Blood Sugar Level) का पता लगाया जा सकता है. हेल्दी रहने के लिए और डायबिटीज मैनेज करने के लिए ब्लड शुगर टेस्ट करना जरूरी होता है. लेकिन, अक्सर ही लोग ब्लड शुगर टेस्ट करने में कुछ गलतियां कर देते हैं जिससे रीडिंग गलत आ सकती है. इसी बारे में बता रही हैं ममता पाथोलॉजी की डॉ. ममता पांडे. इंस्टाग्राम पर डॉ. ममता का अपना अकाउंट है जिसमें उन्होंने ब्लड टेस्ट में की जाने वाली गलतियों का जिक्र किया है. डॉक्टर ने बताया है कि वो कौनसी गलतियां हैं जो डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों को ब्लड शुगर टेस्ट करते हुए कभी नहीं करनी चाहिए.

विज्ञापन

ब्लड शुगर टेस्ट करने से जुड़ी गलतियां | Mistakes People Make While Checking Blood Sugar

पहली ड्रॉप लेना

विज्ञापन

डॉ. ममता का कहना है कि ब्लड शुगर टेस्ट करने के लिए जब उंगली पर सूंई चुभोई जाती है तो सबसे पहले निकली खून की बूंद को टेस्ट के लिए नहीं लेना चाहिए. पहली बूंद टिशू फ्लुइड्स से संक्रमित होती है और इससे ब्लड शुगर रीडिंग गलत आ सकती है. इसीलिए पहली बूंद हटाकर दूसरी बूंद से ब्लड शुगर टेस्ट करना चाहिए.

विज्ञापन

गलत उंगली प्रिक करना

अक्सर लोग ब्लड शुगर रीडिंग के लिए इंडेक्स फिंगर को प्रिक करते हैं यानी अंगूठे से बगल वाली उंगली पर छेद करते हैं जबकि ब्लड शुगर रीडिंग के लिए मिडिल फिंगर या फिर रिंग फिंगर को प्रिक करना चाहिए. इंडेक्स फिंगर का इस्तेमाल ज्यादा होता है और इसीलिए इस उंगली में दर्द भी ज्यादा होता है.

विज्ञापन

उंगली को दबाकर खून निकालना

डॉक्टर ने बताया कि जब आप खून लेने के लिए उंगली पर सूंई लगाते हैं तो उंगली को दबाकर खून ना निकालें. अगर उंगली दबाकर खून निकाला जाता है तो इससे ब्लड शुगर टेस्ट (Blood Sugar Test) की रीडिंग गलत आ सकती है.

विज्ञापन

डॉक्टर का कहना है कि ब्लड शुगर टेस्ट की रीडिंग एकदम सही आए इसके लिए सही उंगली चुनें, उंगली को दबाएं नहीं और खून की पहली बूंद को हटाकर दूसरी बूंद से रीडिंग लें. इससे ब्लड शुगर लेवल का सही-सही पता लगता है.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ