बच्चे का बुखार कैसे चेक करना चाहिए? डॉक्टर ने बताया सही तरीका

Baby Fever: बच्चे को बुखार होता है तो माता-पिता थर्मामीटर से देखते हैं कि बुखार कितना है. लेकिन, अक्सर ही माता-पिता को बच्चे का बुखार चेक करने का सही तरीका पता नहीं होता है. इसी कंफ्यूजन को दूर कर रहे हैं बच्चों के डॉक्टर.

Baby Fever

Measuring Baby's Temperature: यहां जानिए बच्चे का बुखार कैसे चेक किया जाता है. Image Credit- Pexels

विज्ञापन

Parenting Tips: मौसम बिगड़ता है तो छोटे बच्चे की सेहत पर इसका सबसे पहले असर पड़ता है. अक्सर ही बच्चे की सेहत देररात बिगड़ना शुरू होती है तो माता-पिता को उसका तापमान जांचने की जरूरत पड़ती है. लेकिन, ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें बच्चे का बुखार (Baby’s Fever) चेक करना नहीं आता है. चाहे घर में थर्मामीटर कितनी ही अच्छी क्वालिटी का हो लेकिन अगर उसका सही तरह से इस्तेमाल नहीं किया जा रहा तो थर्मामीटर से बुखार सही तरह से नापा नहीं जा सकेगा. इसी बारे में बता रहे हैं बच्चों के डॉक्टर रवि गुप्ता. पीडियाट्रिशयन डॉ. रवि गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया कि बच्चे का बुखार चेक करने का सही तरीका क्या होता है और पैरेंट्स को किन बातों का ख्याल रखने की जरूरत है.

बच्चे का बुखार कैसे चेक करते हैं | How To Check Baby’s Fever

सबसे पहले डॉक्टर ने बताया कि बच्चे का एक्जिलेरी टेम्प्रेचर कैसे लेते हैं. एक्जिलेरी टेम्प्रेचर में बच्चे के आर्मपिट या अंडरआर्म्स पर थर्मामीटर लगाकर बुखार चेक किया जाता है. डॉक्टर की सलाह है कि बच्चे का बुखार चेक करने के लिए कभी भी मर्करी वाले थर्मामीटर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. बच्चे के लिए हमेशा फ्लेक्सिबल टिप वाले थर्मामीटर का इस्तेमाल करना चाहिए. इस तरह के इलेक्ट्रिक थर्मामीटर में मर्करी नहीं होती है.

विज्ञापन

बच्चे की बगल का टेम्प्रेचर लेने से पहले यह देख लें कि बच्चे की आर्मपिट (Armpit) एकदम सूखी हुई हो. बच्चा नहाकर ना आया हो. इसके बाद थर्मामीटर को आर्मपिट के एकदम सेंटर में यानी बीच में लगाकर छोड़ देंगे और बच्चे की बाजू को उसकी छाती के साथ लगा देंगे. थर्मामीटर को बच्चे के आर्मपिट में तबतक लगाकर रखना है जबतक कि थर्मामीटर से बीप की आवाज ना आ जाए. थर्मामीटर में बीप सुनाई देने के बाद टेम्प्रेचर चेक किया जाता है. एक्जिलेरी टेम्प्रेचर अगर 99.5 से ज्यादा है तभी उसे बुखार माना जाएगा नहीं तो बुखार नहीं माना जाएगा.

ओरल टेम्प्रेचर कैसे लेते हैं

विज्ञापन

बच्चे का ओरल टेम्प्रेचर (Oral Temperature) लेने के लिए भी इलेक्ट्रिक थर्मामीटर का ही इस्तेमाल किया जाएगा. बच्चे का मुंह खोलकर उसकी जीभ के नीचे थर्मामीटर रखें और फिर थोड़ा टेढ़ा कर लें. इसके बाद बीप का इंतजार करें. जब थर्मामीटर से बीप की आवाज आ जाए तो उसके बाद थर्मामीटर को देखें. अगर थर्मामीटर में 100 से ज्यादा नंबर है तभी उसे बुखार माना जाएगा.

ओरल टेम्प्रेचर से पहले ध्यान रखें कि बच्चे ने कुछ खाया-पिया ना हो और उसके मुंह में कुछ ठंडा या गर्म ना हो नहीं तो टेम्प्रेचर सही नहीं आएगा.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ