हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Sadhguru ने बताया इम्यूनिटी बढ़ाने का नुस्खा, शहद में रातभर भिगोएं ये 2 चीजें और दिन में खाएं 3 बार

Immunity Boosters: खानपान अगर बेहतर हो तो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बेहतर होने लगती है. ऐसे में यहां जानिए शहद में क्या मिलाकर खाने पर इम्यूनिटी मजबूत हो सकती है. इस नुस्खे को आजमाना भी बेहद आसान है.

विज्ञापन
इम्यूनिटी मजबूत हो सकती है, जानिए यहां. Image Credits - Insta/sadhguru

Immunity Boosting Tips: शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को इम्यूनिटी कहा जाता है. शरीर को रोगों से बचाने में शरीर की इम्यनिटी ही काम आती है. इम्यूनिटी मौसमी दिक्कतों को दूर रखती है और नुकसान पहुंचाने वाले कीटाणुओं से लड़ती है. व्यक्ति कि इम्यूनिटी अगर कमजोर हो तो उसे रोग अपनी चपेट में लेने लगते हैं. इसीलिए जिन्हें मौसमी दिक्कत आयदिन परेशान करती हैं उन्हें इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए कहा जाता है. इसी बारे में बता रहे हैं सद्गुरु. जग्गी वासुदेव ‘सद्गुरु’ भारतीय योगी, लेखक और आध्यात्मिक गुरु हैं. वे अक्सर ही स्वास्थ्य, मानसिक शांति और जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर बात करते हैं. ऐसे में हालिया वीडियो में सद्गुरु (Sadhguru) ने बताया है कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए शहद में क्या मिलाकर खाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें – सेब के पत्ते मानसून की इन 2 बड़ी दिक्कतों को कर सकते हैं दूर, आचार्य बालकृष्ण ने बताए फायदे

सद्गुरु ने बताया कैसे बढ़ेगी इम्यूनिटी

सद्गुरु ने बताया कि इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए शहद का यह नुस्खा आजमाया जा सकता है. आपको करना बस इतना है कि आंवला को रातभर शहद में भिगोकर रखें. इसमें कुटी हुई काली मिर्च या पेपरकॉर्न डाल लें. इन दोनों ही चीजों को रातभर शहद में भिगोकर रखें और रोजाना तकरीबन 3 चम्मच दिन में 3 बार खाएं.

विज्ञापन

इस नुस्खे के सेहत पर असर के बारे में सद्गुरु कहते हैं कि ये चीजें खाली पेट बेहतरीन असर दिखाती हैं. रोज सुबह एक पहली चीज यही खाई जा सकती है. सद्गुरु कहते हैं कि 4 से 8 हफ्तों में इस नुस्खे का असर व्यक्ति के इम्यून सिस्टम पर दिखने लगता है.

शहद, आंवला और काली मिर्च का क्या है फायदा

विज्ञापन

शहद – एंटी-ऑक्सीडेंट्स, फ्लेवेनॉइड्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर शहद (Honey) शरीर की एक नहीं बल्कि कई दिक्कतों को दूर करता है. शहद से सेलुलर ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होता है, यह श्वसन संबंधी दिक्कतों को दूर करता है, गले की असहजता कम करता है और खांसी-जुकाम से राहत दिलाने में असरदार है. शहद से पेट की दिक्कतें भी दूर रहती हैं.

आंवला – विटामिन सी से भरपूर आंवला एक कमाल का इम्यूनिटी बूस्टर है. इसे खाने पर शरीर को फायदेमंद एंटी-ऑक्सीडेंट्स मिलते हैं. यह वाइट ब्लड सेल के फंक्शन को बेहतर करता है. इंफ्लेमेशन से बचाता है और पेट की सेहत को अच्छा रखने में फायदा देता है. आंवला खाने पर यह शरीर को इंफेक्शंस से लड़ने की शक्ति देता है.

विज्ञापन

काली मिर्च – काली मिर्च एक एंटी-ऑक्सीडेंट है. इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं. काली मिर्च के सेवन से सेल्स डैमेज होने से बचती हैं और यह नुकसान पहुंचाने वाले बैक्टीरिया से भी लड़ता है. इसे खाने पर मेटाबॉलिज्म बेहतर होने में भी मदद मिलती है और इम्यून सिस्टम मजबूत होता है.

ध्यान रखें ये बातें

विज्ञापन

शहद, आंवला और काली मिर्च (Black Pepper) का सेवन कर रहे हैं तो ध्यान रहे कि अगर शरीर में किसी भी तरह की असहजता होती है तो सेवन को बंद कर दें. इसके अलावा, अगर आप किसी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत से दोचार हो रहे हैं तो डॉक्टर की सलाह से ही इस नुस्खे को आजमाएं.

यह भी पढ़ें – Shilpa Shetty 51 की उम्र में भी फ्लेक्सिबिलिटी के लिए करती हैं यह योग, आप भी जानिए शिल्पा की फिटनेस का राज

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.  

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola