हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

स्ट्रेस की वजह से बढ़ रहा BP? कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये टिप्स और कहें अलविदा

Stress Increases High Blood Pressure: एक हेल्दी लाइफ के लिए सिर्फ दवाओं का सहारा लेना जरूरी नहीं होता, बल्कि सही रूटीन अपनाने की भी जरूरत होती है. अगर आप टेंशन लेंगे तो आपको एक नहीं बल्कि कई तरह की बीमारियां हो जाएंगी और बीपी भी बढ़ जाता है. 

विज्ञापन
स्ट्रेस लेने से कैसे बढ़ सकता है बीपी? Image Credit- Freepik

High Blood Pressure Reasons: आज की रफ्तार जिंदगी में स्ट्रेस बहुत ही कॉमन है और ये लगभग हर व्यक्ति की दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है. काम का दबाव, आर्थिक चिंताएं, नींद की कमी और लगातार मोबाइल या स्क्रीन पर समय बिताना शरीर और मन दोनों पर असर डालता है. यही तनाव धीरे-धीरे हाई ब्लड प्रेशर का एक बड़ा कारण बन रहा है और हमें इस बात पता भी नहीं होता. इसको लेकर डॉक्टर सरोज दुबे (मेंटल हेल्थ और वेलबीइंग विशेषज्ञ) का कहना है कि स्ट्रेस हर इंसान को कभी ना कभी होता है. अगर आप जरूरत से ज्यादा ले रहे हैं तो आपको बीपी की बीमारी हो सकती है. इसलिए यह समझना जरूरी है कि स्ट्रेस सिर्फ केवल मानसिक परेशानी नहीं, बल्कि शरीर के लिए भी एक गंभीर खतरा है, लेकिन कैसे आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.

इसे भी पढ़ें- कील चुभने पर सबसे पहले क्या करें? जानिए टिटनेस का इंजेक्शन कब लगवाना है जरूरी

स्ट्रेस लेने से कैसे बढ़ सकता है बीपी?

जब इंसान लंबे समय तक तनाव में रहता है, तब शरीर में कुछ हार्मोन तेजी से बनने लगते हैं. इससे दिल की धड़कन बढ़ती है और रक्त वाहिकाएं सिकुड़ने लगती हैं. इसकी वजह से ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है. शुरुआत में यह बदलाव कुछ समय के लिए होता है, लेकिन अगर तनाव लगातार बना रहे तो हाई ब्लड प्रेशर स्थायी समस्या बन सकता है.

विज्ञापन

स्ट्रेस लेने से क्या असर पड़ता है?

स्ट्रेस का असर केवल शरीर पर नहीं पड़ता, बल्कि कई लोग तनाव में ज्यादा नमक या जंक फूड खाने लगते हैं. इस दौरान धूम्रपान या शराब का सेवन बढ़ा देते हैं और शारीरिक गतिविधियां कम कर देते हैं. ये सभी आदतें ब्लड प्रेशर को और अधिक बढ़ाने का काम करती हैं. यही कारण है कि डॉक्टर अब मानसिक स्वास्थ्य और हृदय स्वास्थ्य को एक-दूसरे से जुड़ा हुआ मानते हैं. 

Image Credit- Freepik

हाई ब्लड प्रेशर को क्यों कहा जाता है साइलेंट किलर

हाई ब्लड प्रेशर को अक्सर साइलेंट किलर कहा जाता है, क्योंकि इसके शुरुआती लक्षण आसानी से दिखाई नहीं देते. कई लोगों को लंबे समय तक पता ही नहीं चलता कि उनका ब्लड प्रेशर बढ़ चुका है. बाद में यही समस्या दिल की बीमारी, स्ट्रोक और किडनी से जुड़ी परेशानियों का कारण बन सकती है.  

विज्ञापन

क्या स्ट्रेस को पूरा तरह खत्म किया जा सकता है?

स्ट्रेस को पूरी तरह खत्म करना आसान नहीं है, लेकिन इसे कंट्रोल जरूर किया जा सकता है. रोजाना थोड़ी देर टहलना, योग और ध्यान करना, पूरी नींद लेना और परिवार या दोस्तों के साथ समय बिताना मानसिक तनाव कम करने में मदद करता है. इसके साथ ही नियमित रूप से ब्लड प्रेशर की जांच करवाना भी जरूरी है. 

इसे भी पढ़ें- सुबह उठते ही फटने लगता है सिर? ये सामान्य दर्द नहीं हो सकता

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola