Insomnia And Naturopathy: अनिद्रा यानी नींद ना आना एक रोग है जिसमें व्यक्ति को नींद नहीं आती है और अगर आती भी है तो कुछ ही देर में टूट जाती है. अनिद्रा में व्यक्ति थकान से चूर होने के बाद भी सोने में असमर्थ होता है और रातभर करवटें लेता रहता है. ऐसे में दवाओं के बजाय आयुर्वेदिक उपाय (Ayurvedic Remedies) और नैचुरोपैथी चिकित्सा अनिद्रा को दूर कर सकती है. पतंजलि वेलनेस सेंटर ऐसे कई नेचुरोपैथी ट्रीटमेंट्स देते हैं जो अनिद्रा के मरीजों को राहत देने का काम करते हैं. इसके अलावा, पतंजलि एक्सपर्ट्स के बताए आयुर्वेदिक नुस्खे और जीवनशैली में किए जाने वाले कुछ बदलाव भी अनिद्रा को दूर कर सकते हैं. अगर आप भी नींद ना आने की समस्या से परेशान हैं तो यहां जानिए कैसे मिलेगी राहत.
पंचकर्म से अनिद्रा का इलाज
पंचकर्म थेरैपी (Panchkarma Theraphy) में अभ्यङ्ग, स्वेदन, शिरोधारा और क्षीरवस्ति के माध्यम से अनिद्रा का इलाज किया जाता है.
अभ्यङ्ग – यह एक महत्वपूर्ण स्नेहक चिकित्सा है. इसमें तेल मालिश की जाती है. औषधीय तेलों से सिर से पैरों तक की मालिश करने पर शरीर से टॉक्सिंस निकलते हैं और शरीर को राहत महसूस होती है.
स्वेदन – यह एक पूर्व कर्म प्रक्रिया है जिसमें मालिश के बाद शरीर पर भाप दी जाती है. पसीने के माध्यम से शरीर से टॉक्सिंस निकलते हैं और मांसपेशियों की अकड़न, दर्द और जकड़न दूर होते हैं. अनिद्रा जैसी दिक्कतों में भी यह थेरैपी बेहद कारगर साबित होती है.
शिरोधारा – यह पंचकर्म की एक अनूठी चिकित्सा पद्धति है जिसमें गुनगुने तेल, छाछ या फिर काढ़े की स्थिर धार को माथे पर गिराया जाता है. इससे तनाव, चिंता और सिरदर्द से राहत मिलती है.
क्षीरवस्ति – यह एनिमा चिकित्सा है जिसमें औषधीय दूध और जड़ी- बूटियों का इस्तेमाल किया जाता है. इससे वात रोग शांत होता है, शरीर को पोषण मिलता है और शरीर डिटॉक्स होता है.
षटकर्म से अनिद्रा का इलाज
जलनेति, सूत्रनेति, शंखप्रक्षालन, योगनिद्रा और एक्यूप्रेशर जैसे षटकर्म के मैथड अनिद्रा को दूर करने में मदद करते हैं.
जलनेति – जलनेति या जलनीति में नाक और साइनस की सफाई होती है. इसमें नाक में गुनगुना नमकीन पानी या एसेंशियल ऑयल डाला जाता है.
सूत्रनेति – यह षटकर्म की एक प्रमुख नेति क्रिया है जिसमें नाक साफ करने के लिए नरम सुती धागे या रबड़ कैथेटर का इस्तेमाल किया जाता है. इससे नाक के माध्यम से बलगम और गंदगी को निकाला जाता है. सोने में होने वाली इन दिक्कतों को दूर करने पर अनिद्रा दूर हो सकती है.
शंखप्रक्षालन- इसमें नमक वाले गुनगुने पानी से 5 अलग-अलग आसनों के माध्यम से मुंह से लेकर मलाशय तक की सफाई की जाती है.
योगनिद्रा – षटकर्म में योगनिद्रा थेरैपी दी जाती है. इससे व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक आराम मिलता है. इस थेरैपी से शरीर शांत होता है, ऊर्जा संतुलित होती है और थकावट दूर होती है.
एक्यूप्रेशर – एक्यूप्रेशर एक प्राचीन पद्धति है जिसमें गले और पेट के विशिष्ट हिस्सों को दबाकर या उत्तेजित करके उलटी करवाई जाती है. इससे श्वसन तंत्र की भी सफाई हो जाती है.
नेचुरोपैथी से अनिद्रा का इलाज
पतंजलि के नैचुरोपैथी के ट्रीटमेंट्स अनिद्रा रोग को दूर कर सकते हैं. इन नेचुरोपैथी ट्रीटमेंट्स में सिर व पेट पर मिट्टी की पट्टी बांधी जाती है, पेट और रीढ़ पर गर्म और ठंडा सेक दिया जाता है, रीढ़ की मालिश की जाती है, एनिमा और गीली चादर लपेटना आदि किया जाता है.
इसके अलावा, जल और मिट्टी चिकित्सा दी जाती है जिसमें ठंडा रीढ़ स्नान, मड स्नान, गरम पाद स्नान, पूर्ण टब स्नान और ठंडा कटि स्नान दिया जाता है.
इन बातों का ध्यान रखकर अनिद्रा को किया जा सकता है दूर
- पतंजलि के एक्सपर्ट की राय है कि जीवनशैली की कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो अनिद्रा की दिक्कत को दूर किया जा सकता है. एक्सपर्ट्स की सलाह है कि रोजाना निश्चित समय पर सोएं, सोने से 3 घंटे पहले खाना खा लें और इस बात का ध्यान रखें कि आप खाना खाने के तुरंत बाद ना सोएं. रात के समय खासतौर से हल्दा भोजन ही करें.
- दिन में सोने से परहेज करें. इससे रात के समय सही तरह से नींद लेने में दिक्कत होती है. एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि अगर आपको सोना है तो सोने से पहले मोबाइल का इस्तेमाल ना करें.
- सोने के लिए कमरे में सही माहौल होना जरूरी है. ऐसे में सोने से पहले कमरे की सभी तरह की लाइटों को बंद कर दें. कमरे में जितना ज्यादा अंधेरा होगा उतनी ही बेहतर तरह से नींद लेने में मदद मिलेगी. अंधेरे कमरे में लेटने पर दिमाग से नींद लाने वाले हार्मोन मेलाटॉनिन का स्राव होता है. इससे नींद जल्दी लेने में मदद मिलती है.
- गहरी नींद लेने के लिए चिंता को दूर रखने को कोशिश करें. खुशी से सोने पर बेहतर और अच्छी नींद आती है.
यह भी पढ़ें – गठिया से लेकर तनाव तक, पतंजलि की नेचर क्योर थेरेपी में हर दर्द का समाधान
संबंधित खबरें
स्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 hr ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
2 hrs agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
6 hrs agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
10 hrs agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
1 day agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
1 day agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
1 day agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
1 day agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
1 day agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines