नींद की कमी से आज बड़ी संख्या में लोग जूझ रहे हैं और अपने आपको कई गंभीर बीमारियों के का शिकार बना रहे हैं. रातभर जागने की आदत, देर रात खाना खाना और घूमना लोगों की लाइफस्टाइल का हिस्सा बनती जा रही है. ऐसे में शरीर को पर्याप्त नींद नहीं मिल पाती है और शरीर बाहर से सूखा हुआ तो दिखाई देता ही है, अंदर से भी बहुत कमजोर हो जाता है. ऐसे में ये जानना काफी जरूरी हो जाता है कि एक अच्छी सेहत के लिए कितनी नींद लेना जरूरी है और नींद की कमी आपकी सेहत का क्या हाल कर सकती है? आइए इस स्टोरी में समझते हैं आपकी पूरी नींद आपके लिए कितनी जरूरी है.
यह भी पढ़ें: पेट पर बढ़ते चर्बी को रोकने के लिए कैसे होनी चाहिए आपकी डाइट? अभी नहीं उठाया कदम, तो झेलना पड़ सकता है बुरा परिणाम
एक आम व्यक्ति को कितने घंटे सोना चाहिए?
NIH समेत कई रिसर्च बताती है कि एक अच्छी सेहत के लिए पर्याप्त नींद लेना बहुत जरूरी है, वरना इसका सीधा असर सेहत पर पड़ता है और मजबूत से मजबूत व्यक्ति कमजोर होता चला जाता है. स्वस्थ वयस्कों (Adult) को हर रात कम से कम 7 से 9 घंटे की नींद की जरूरत होती है. जब शरीर को पर्याप्त नींद मिलती है, तो दिमागी सेहत, मजबूत इम्यूनिटी और बेहतर शारीरिक स्वास्थ्य बनाए रखने में मदद मिलती है. हालांकि, रोजाना की कम नींद शरीर को अंदर से खोखला कर देती है और गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ा देती है.
नींद की कमी का सेहत पर असर
अक्सर लोग सोचते हैं की रात में कम नींद लेने का सिर्फ एक ही असर पड़ता है कि, दोपहर के समय ज्यादा नींद आती है, लेकिन NIH में प्रकाशित एक स्टडी में बताया गया कि, पिछले 10 या उससे ज्यादा सालों में, रिसर्च ने इस पुरानी धारणा को गलत साबित कर दिया है. नींद की कमी का सेहत पर दिन में नींद आने के अलावा कोई और असर नहीं पड़ता. स्टडी से पता चलता है कि नींद की कमी (रात में 7 घंटे से कम सोना) का कार्डियोवैस्कुलर, एंडोक्राइन, इम्यून और नर्वस सिस्टम पर कई तरह से असर पड़ सकता है, जिसमें ये शामिल हैं:
- मोटापा
- डायबिटीज और ग्लूकोज टॉलरेंस में कमी
- दिल की बीमारी और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या
- एंग्जायटी (बेचैनी/घबराहट) के लक्षण
- उदासी या डिप्रेशन
कैसे ठीक करें अपनी नींद का समय
अगर आप अपनी सेहत को बनाए रखना चाहते हैं, तो वक्त रहते रातभर जागने की आदत में बदलाव लाएं और अच्छी लाइफस्टाइल की तरफ अपने कदम बढ़ाएं. बेहतर रहेगा कि आप रात 10 बजे तक सोने की कोशिश करें. हो सकता है कि आपको शुरुआत में थोड़ी दिक्कत होगी, लेकिन धीरे-धीरे ये आपकी आदत बन जाएगी और आप की हर सुबह फ्रेश होगी. इसके अलावा अपनी डाइट को भी बेहतर रखें. अगर किसी तरह की समस्या पेश आए, तो तुरंत डॉक्टर से इसकी सलाह लें.
यह भी पढ़ें: Blood Pressure Problem: ब्लड प्रेशर बढ़ने पर शरीर में क्या संकेत दिख सकते हैं? जानें कब क
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
स्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
17 hrs ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
18 hrs agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
22 hrs agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
1 day agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
1 day agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
1 day agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
1 day agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
2 days agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines