Namak Khana: नमक खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए जरूरी है, लेकिन इसकी मात्रा पर ध्यान देना भी उतना ही जरूरी है. रोजाना जरूरत से ज्यादा नमक खाने की आदत धीरे-धीरे सेहत पर असर डाल सकती है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, युवाओं को दिनभर में 5 ग्राम से कम नमक यानी करीब एक छोटी चम्मच से कम नमक लेना चाहिए. यह मात्रा लगभग 2000 मिलीग्राम सोडियम के बराबर है. यह एक इंसान के लिए बहुत मानी जाती है. अगर आप भी जरूरत से ज्यादा नमकीन चीजें खाते हैं इससे बॉडी में कई तरह की परेशानियां आने लग जाती हैं.
इसे भी पढ़ें- Suniel Shetty को सिर में होता था दर्द, पता चला खाने से जुड़ी यह एलर्जी है वजन, जानिए कैसी है सुनील की डाइट
शरीर के लिए नमक क्यों जरूरी है?
नमक में मौजूद सोडियम शरीर के लिए जरूरी है. यह शरीर में संतुलन बनाए रखने और सही शरीर को सही तरह से काम करने लायक बनाता है. जब रोजाना इसका सेवन जरूरत से काफी ज्यादा होने लगे. WHO के अनुसार, दुनिया भर में इंसान नमक 4278 मिलीग्राम सोडियम यानी लगभग 11 ग्राम नमक लेते हैं, जो WHO की सुझाई सीमा से दोगुने से भी ज्यादा है.
ज्यादा नमक खाने से क्या होता है?
- ज्यादा नमक खाने की वजह से ब्लड प्रेशर बढ़ने लगता है. लंबे समय तक हाई ब्लड प्रेशर रहने से दिल पर असर पड़ता है.
- ज्यादा नमक खाने से हाई ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है. इससे दिल की बीमारी होने का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है. इसलिए नमक कम करना दिल की सेहत के लिए जरूरी है.
- लंबे समय तक ज्यादा सोडियम लेना और उससे बढ़ने वाला ब्लड प्रेशर स्ट्रोक और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ा देता है.
- WHO के अनुसार, ज्यादा सोडियम वाला आहार किडनी की बीमारी समेत कई स्वास्थ्य समस्याओं के बढ़े हुए होने का खतरा है.
- ज्यादा सोडियम का सेवन गैस्ट्रिक कैंसर और ऑस्टियोपोरोसिस के बढ़े हुए जोखिम से भी जुड़ा है. इसके अलावा, सूजन और थायराइड जैसी बीमारी बढ़ जाती है.
सिर्फ ऊपर से डाला गया नमक ही नहीं होता जिम्मेदार
अक्सर लोग सोचते हैं कि नमक वो नुकसान देता है, जिसे खाने में ऊपर से डाला जाता है, लेकिन ऐसा नहीं है. सोडियम कई पैकेज्ड और प्रोसेस्ड फूड्स में पहले से मौजूद हो सकता है. यह भी नुकसानदायक हो सकता है.
कितनी मात्रा में खाना चाहिए नमक?
एक इंसान को पूरे दिन में 5 ग्राम से कम नमक खाया जाता है. WHO का कहना है कि 5 ग्राम नमक करीब 2000 मिलीग्राम सोडियम के बराबर होता है. इसलिए नमक की मात्रा का ध्यान रखें.
खाने में नमक कम कैसे करें?
- खाना बनाते समय नमक की मात्रा धीरे-धीरे कम करें. फिर पैकेज्ड और इंस्टेंट फूड कम खाएं.
- इसके बाद सॉस, ड्रेसिंग और बहुत नमकीन चटनी का इस्तेमाल करें. स्वाद बढ़ाने के लिए नींबू, मसालों और हर्ब्स का इस्तेमाल किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- पीसीओडी का दर्द कहां होता है? जानिए किन फूड्स को शामिल करने से मिलेगा आराम
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कैसे पता चलेगा दिल की बीमारी ने घेर लिया है? यहां जानिए हार्ट अटैक और हार्ट फेलियर से पहले कैसे दिखते हैं लक्षण
13 hrs agoएसिडिटी होती है तो ना खाएं ये 10 चीजें, Acidity को ट्रिगर करते हैं ये फूड्स
15 hrs agoEsophageal Cancer: खान-पान से जुड़ी यह एक गलती बन सकती है भोजन नली के कैंसर की वजह, यहां जानिए कारण और लक्षण
20 hrs agoज्यादातर माता-पिता नहीं पहचान पाते सेरेब्रल पाल्सी के लक्षण, डॉक्टर ने बताया बच्चे में कौन सी दिक्कतें देती हैं इस बीमारी के संकेत
1 day agoहफ्तों से परेशान कर रहा कब्ज या लूज मोशन? पेट की इस परेशानी को नजरअंदाज करना क्यों हो सकता है खतरनाक
1 day agoक्या स्मोक करने वालों के मसूड़े हो जाते हैं खराब? जानिए स्मोकिंग Gum Disease का कारण बनती है या नहीं
1 day ago3 हफ्ते बाद भी नहीं भर रहा मुंह का छाला या बदल गई है आवाज? साधारण खराश नहीं, हो सकती है कैंसर की दस्तक
1 day agoनाक से खून निकलने का क्या कारण है, AIIMS से जानिए नाक से खून बहने पर क्या करना चाहिए
1 day agoटॉयलेट सीट पर दिख रहा है पेशाब का झाग? डायबिटीज का मरीज इसे न समझे आम बात, किडनी से लीक हो रहा है प्रोटीन
1 day agoWorld Vegetarian Day: शाकाहारी डाइट को हेल्दी और बैलेंस्ड बनाने के लिए इन चीजों को करें शामिल, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines