रोज कितना नमक खाना चाहिए? WHO की बताई लिमिट से ज्यादा हुआ तो शरीर पर क्या पड़ेगा असर

Salt Limit: अगर आपको नमकीन चीजें खाना पसंद हैं तो थोड़ा रुकने की जरूरत है. कई बार अनजाने में बॉडी के अंदर जरूरत से ज्यादा नमक चला जाता है. इससे शरीर में कई तरह के बदलाव नजर आ सकते हैं. 

daily salt should eat know the limit

शरीर के लिए नमक क्यों जरूरी है? Image Credit- News24

विज्ञापन

Namak Khana: नमक खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए जरूरी है, लेकिन इसकी मात्रा पर ध्यान देना भी उतना ही जरूरी है. रोजाना जरूरत से ज्यादा नमक खाने की आदत धीरे-धीरे सेहत पर असर डाल सकती है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, युवाओं को दिनभर में 5 ग्राम से कम नमक यानी करीब एक छोटी चम्मच से कम नमक लेना चाहिए. यह मात्रा लगभग 2000 मिलीग्राम सोडियम के बराबर है. यह एक इंसान के लिए बहुत मानी जाती है. अगर आप भी जरूरत से ज्यादा नमकीन चीजें खाते हैं इससे बॉडी में कई तरह की परेशानियां आने लग जाती हैं. 

इसे भी पढ़ें- Suniel Shetty को सिर में होता था दर्द, पता चला खाने से जुड़ी यह एलर्जी है वजन, जानिए कैसी है सुनील की डाइट

विज्ञापन

शरीर के लिए नमक क्यों जरूरी है?

नमक में मौजूद सोडियम शरीर के लिए जरूरी है. यह शरीर में संतुलन बनाए रखने और सही शरीर को सही तरह से काम करने लायक बनाता है. जब रोजाना इसका सेवन जरूरत से काफी ज्यादा होने लगे. WHO के अनुसार, दुनिया भर में इंसान नमक 4278 मिलीग्राम सोडियम यानी लगभग 11 ग्राम नमक लेते हैं, जो WHO की सुझाई सीमा से दोगुने से भी ज्यादा है. 

ज्यादा नमक खाने से क्या होता है?

  • ज्यादा नमक खाने की वजह से ब्लड प्रेशर बढ़ने लगता है. लंबे समय तक हाई ब्लड प्रेशर रहने से दिल पर असर पड़ता है. 
  • ज्यादा नमक खाने से हाई ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है. इससे दिल की बीमारी होने का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है. इसलिए नमक कम करना दिल की सेहत के लिए जरूरी है. 
  • लंबे समय तक ज्यादा सोडियम लेना और उससे बढ़ने वाला ब्लड प्रेशर स्ट्रोक और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ा देता है. 
  • WHO के अनुसार, ज्यादा सोडियम वाला आहार किडनी की बीमारी समेत कई स्वास्थ्य समस्याओं के बढ़े हुए होने का खतरा है. 
  • ज्यादा सोडियम का सेवन गैस्ट्रिक कैंसर और ऑस्टियोपोरोसिस के बढ़े हुए जोखिम से भी जुड़ा है. इसके अलावा, सूजन और थायराइड जैसी बीमारी बढ़ जाती है. 

सिर्फ ऊपर से डाला गया नमक ही नहीं होता जिम्मेदार

अक्सर लोग सोचते हैं कि नमक वो नुकसान देता है, जिसे खाने में ऊपर से डाला जाता है, लेकिन ऐसा नहीं है. सोडियम कई पैकेज्ड और प्रोसेस्ड फूड्स में पहले से मौजूद हो सकता है. यह भी नुकसानदायक हो सकता है.

कितनी मात्रा में खाना चाहिए नमक?

एक इंसान को पूरे दिन में 5 ग्राम से कम नमक खाया जाता है. WHO का कहना है कि 5 ग्राम नमक करीब 2000 मिलीग्राम सोडियम के बराबर होता है. इसलिए नमक की मात्रा का ध्यान रखें. 

विज्ञापन

खाने में नमक कम कैसे करें?

  • खाना बनाते समय नमक की मात्रा धीरे-धीरे कम करें. फिर पैकेज्ड और इंस्टेंट फूड कम खाएं. 
  • इसके बाद सॉस, ड्रेसिंग और बहुत नमकीन चटनी का इस्तेमाल करें. स्वाद बढ़ाने के लिए नींबू, मसालों और हर्ब्स का इस्तेमाल किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें- पीसीओडी का दर्द कहां होता है? जानिए किन फूड्स को शामिल करने से मिलेगा आराम

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ