---विज्ञापन---

हेल्थ

एक दिन में कितने कप कॉफी सेहत के लिए होती है फायदेमंद? क्या होगा अगर ज्यादा किया सेवन

क्या आप जानते हैं दिनभर में कितने कप कॉफी पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है? अक्सर लोग ऐसी गलती करते हैं, जिसके कारण उन्हें रातभर परेशानी होती है. आइए जानते हैं.

सुबह की सुस्ती दूर करनी हो या काम के बीच एनर्जी चाहिए हो, कॉफी सबसे पहले याद आती है. इसमें मौजूद कैफीन दिमाग को तुरंत एक्टिव करती है, जिससे थकान कम महसूस होती है. लेकिन हर अच्छी चीज की तरह कॉफी भी तभी तक फायदेमंद है, जब तक इसे सही मात्रा और सही समय पर पिया जाए. इसका ज्यादा सेवन धीरे-धीरे सेहत पर उल्टा असर डाल सकता है, इसलिए यह जानना जरूरी है कि कितनी कॉफी आपके लिए सही है. अगर आप वक्त रहते इस बात को नहीं समझें, तो आपको भविष्य में दिक्कत हो सकती हैं.

यह भी पढ़ें: 70 फीसदी सड़क हादसों की यही है वजह! जानिए वह गलती, जो लोगों को मौत के तेजी से करीब ले जा रही है

---विज्ञापन---

सुबह पी गई कॉफी देती है ज्यादा फायदा

रिसर्च और डॉक्टरों की मानें तो सुबह के समय सीमित मात्रा में कॉफी पीना ज्यादा फायदेमंद होता है. इस वक्त शरीर कैफीन को बेहतर तरीके से इस्तेमाल करता है, जिससे मूड अच्छा रहता है और दिनभर काम करने की ऊर्जा मिलती है. एक कप ब्लैक कॉफी में लगभग 100 mg कैफीन, 2.5 कैलोरी, पोटैशियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. ये तत्व दिल की सेहत सुधारने, लिवर में फैट जमने से रोकने और शरीर में सूजन कम करने में मदद करते हैं.

कितने कप कॉफी पीना अच्छा है

---विज्ञापन---

एक्सपर्ट्स के अनुसार, एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए दिन में 250-400 mg कैफीन सुरक्षित माना जाता है, यानी करीब 2 कप कॉफी. इतनी मात्रा में कॉफी पीने से हार्ट डिजीज और स्ट्रोक का खतरा कम हो सकता है. साथ ही, टाइप-2 डायबिटीज का जोखिम घटता है और मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है. हालांकि, हर व्यक्ति का शरीर अलग होता है, इसलिए सलाह लेकर कॉफी पीना ही अच्छा होता है, कुछ लोगों के लिए एक कप ही काफी है.

ज्यादा कॉफी पीने से क्या होगा

---विज्ञापन---

अगर कोई शख्स बहुत ज्यादा कॉफी पीता है, तो जान लें कि कॉफी में मौजूद कैफीन 12 से 14 घंटे तक शरीर में रह सकती है. अगर शाम 4 बजे के बाद कॉफी पी जाए, तो नींद खराब हो सकती है और थकान बढ़ सकती है. जरूरत से ज्यादा कॉफी पीने पर बेचैनी, घबराहट, ब्लड प्रेशर बढ़ना, दिल की धड़कन तेज होना और सिरदर्द जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं. खासतौर पर बीपी और हार्ट के मरीजों को कॉफी का सेवन डॉक्टर की सलाह से ही करना चाहिए. अगर आप चाहते हैं कि आपकी हेल्थ बनी रहे और आपको किसी तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना न करना पड़े, इसके लिए डॉक्टर से वक्त-वक्त पर सलाह जरूर लेते रहें. सही जानकारी ही आपकी अच्छी सेहत की चाबी है.

यह भी पढ़ें: क्या आपके बच्चे किताबों से दूर भागते हैं? इन आसान तरीकों से दिल लगाकर करेंगे पढ़ाई

---विज्ञापन---

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Jan 29, 2026 01:22 PM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं और उन्हें न्यूज़ और ऑनलाइन कंटेंट लिखने का अच्छा अनुभव है. वर्तमान में वह News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल और स्वास्थ्य संबंधित खबरों पर स्टोरीज तैयार करते हैं. इससे पहले वह India.com में ट्रेनी के रूप में जुड़े थे, जहां उन्होंने ट्रेंडिंग, वायरल, जनरल नॉलेज, टेक्नोलॉजी, इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न विषयों पर डिजिटल कंटेंट लिखा. अज़हर ने 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान और उसके बाद उन्हें India News और Khabar Fast जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अनुभव मिला, जिससे उन्हें न्यूज रिपोर्टिंग, डिजिटल स्टोरीटेलिंग और पाठकों को ध्यान में रखकर कंटेंट बनाने की अच्छी समझ हासिल की. 1 साल से ज्यादा के अनुभव में अज़हर का मुख्य काम है डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स को समझना, SEO-फ्रेंडली कंटेंट लिखना और पाठकों से जुड़ी स्टोरीज तैयार करना.

Read More

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola