Can Drink Tea After Meal: चाय एक इमोशन है और यह अब जिंदगी का एक हिस्सा बन चुकी है. लाइफ में कुछ भी बदलाव महसूस हो लोग चाय पीते हैं और सुकून हासिल करते हैं. कई लोगों की आदत होती है कि खाना खत्म करते ही एक कप गर्म चाय पी लें. उन्हें लगता है कि इससे खाना जल्दी पच जाएगा, लेकिन क्या यह आदत सही है? हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार कि खाना खाते ही चाय पीना शरीर के लिए हमेशा फायदेमंद नहीं होता. ऐसा क्यों हैं और इसको लेकर मनीष आचार्य का कहना है कि इससे पेट को काफी नुकसान होता है.
इसे भी पढ़ें- बलगम में खून आने का क्या मतलब हो सकता है? मेदांता के डॉक्टर ने बताया किन बीमारियों का है लक्षण
खाना खाने के तुरंत बाद चाय क्यों नहीं पीनी चाहिए?
चाय में टैनिन और कैफीन जैसे तत्व पाए जाते हैं. टैनिन खाना में मौजूद आयरन, खासकर पौधों से मिलने वाले नॉन-हीम आयरन के अवशोषण को कम कर सकता है. अगर यह आदत लंबे समय तक बनी रहे तो कुछ लोगों में आयरन की कमी का खतरा बढ़ सकता है. इसके अलावा, चाय में मौजूद कैफीन कुछ लोगों में एसिडिटी, गैस या पेट में भारीपन की समस्या भी बढ़ा सकता है.
खाना खाने के कितनी देर बाद चाय पीना सही माना जाता है?
इसको लेकर एक्सपर्ट का कहना है कि खाना खाने के कम से कम 45 मिनट से 1 घंटे बाद चाय पीना बेहतर माना जाता है. इस दौरान शरीर खाने को पचाने और उसमें मौजूद पोषक तत्वों को खत्म करना शुरू कर देता है. ऐसे में चाय पीने से पोषक तत्वों पर असर कम पड़ता है.
किन लोगों को खास सावधानी बरतनी चाहिए?
कुछ लोगों के लिए चाय जहर मानी है, जिसे पीने से काफी नुकसान हो सकता है. अगर आप खाने का तुरंत बाद पानी पीते हैं तो परेशानी बढ़ सकती है.
- आयरन की कमी होना
- प्रेगनेंसी में दिक्कत
- बच्चे को पिलाना
- एसिडिटी या गैस की समस्या
क्या दूध वाली चाय भी नुकसान पहुंचाती है?
दूध वाली चाय में भी टैनिन मौजूद होते हैं, इसलिए खाने के तुरंत बाद इसे पीने से भी आयरन पर असर पड़ सकता है. हालांकि, इसका इफेक्ट इंसान की कुल डाइट और चाय की मात्रा पर भी डिपेंड करता है.
अगर चाय पीने की आदत छोड़ना मुश्किल हो तो क्या करें?
अगर आपको चाय पीना बहुत पसंद है तो कुछ आसान बातों का ध्यान रखें जैसे कि आप खाना खाने के आधे घंटे बाद चाय पिएं. दिनभर चाय की मात्रा को कम रखें और नींबू, आंवला या दूसरे विटामिन C वाले प्रोडक्ट्स को शामिल करें, इससे आयरन के अवशोषण में मदद मिलती है.
क्या ग्रीन टी भी तुरंत बाद नहीं पीनी चाहिए?
ग्रीन टी में भी टैनिन होते हैं, इसलिए इसे भी खाना के तुरंत बाद पीने की बजाय कुछ समय का अंतर रखकर पीना बेहतर माना जाता है.
इसे भी पढ़ें- PCOS को न करें नजरअंदाज, मेटाबॉलिक हेल्थ और फर्टिलिटी पर पड़ सकता है गहरा असर
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
9 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
10 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
11 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
14 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
14 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
18 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines