विटामिन डी शरीर के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्व है, क्योंकि यह हड्डियों के लिए मायने रखता है और मांसपेशियों को हेल्दी बनाने का काम करता है. अगर इस विटामिन में कमी होती है तो बॉडी में कमजोरी महसूस होने लगती है. इसलिए ज्यादा डॉक्टर धूप में रहने की सलाह देते हैं, क्योंकि धूप में रहने से इस विटामिन की कमी पूरी होने लगती है. एनआईएच की एक रिसर्च के मुताबिक, शरीर धूप में मौजूद यूवीबी की मदद से स्किन में विटामिन डी बनाता है, लेकिन सवाल यह है कि रोजाना कितनी देर धूप लेना सही है? अगर जरूरत से ज्यादा ली जाए तो क्या हेल्थ को नुकसान हो सकता है. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि एक इंसान को कितनी देर विटामिन डी लेना चाहिए.
इसे भी पढ़ें- क्या हफ्तों तक आवाज बैठे रहना कैंसर का लक्षण हो सकता है? सर्जन ने बताया यह गले के कैंसर का संकेत है या नहीं
रोज कितनी धूप लेना हो सकता है सही?
इस रिसर्च में पुरुषों में धूप और विटामिन डी के बीच रिलेशन देखा गया. पुणे में 40 से 60 साल की उम्र के 160 पुरुषों पर हुई इस स्टडी में पाया गया कि विटामिन डी का लेवल बनाए रखने के लिए दोपहर के समय एक घंटे से ज्यादा की नॉर्मल धूप जरूरी हो सकती है. वहीं, लेवल ज्यादा बनाए रखने के लिए दो घंटे की धूप लेना सही माना गया है. ऐसे में यह कहा जा सकता है कि रोज दो घंटे की नींद लेना नॉर्मल हो सकता है.
क्या 15 मिनट धूप लेने से बढ़ सकता है विटामिन डी?
अक्सर कहा जाता है कि रोजाना 15 मिनट धूप लेने से विटामिन डी की जरूरत पूरी हो जाती है. लेकिन इसे सभी लोगों के लिए एक तय नियम नहीं माना जा सकता. धूप की UVB मात्रा मौसम, समय, जगह और स्किन के रंग के अनुसार बदलती रहती है. रिसर्च में बताया गया है कि इस दौरान शरीर के आगे और पीछे के हिस्से को 115 मिनट धूप मिली और विटामिन डी के स्तर में बढ़ोतरी देखी गई.
धूप लेने का सही समय कितना जरूरी?
सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच UVB इंडेक्स सबसे ज्यादा था. हालांकि, सर्दियों में कुछ जगहों पर धूप लेने के बावजूद विटामिन डी का लेवल बढ़ता हुआ नहीं देखा गया. इसलिए सिर्फ सुबह की हल्की धूप को विटामिन डी के लिए मानना सही नहीं होगा.
किन लोगों को ज्यादा धूप की जरूरत हो सकती है?
हर इंसान की विटामिन डी बनाने का लेवल अलग होता है. उम्र बढ़ने पर स्किन की विटामिन डी बनाने का लेवल कम हो सकता है. इसी तरह शरीर को ढककर रखने वाले कपड़े, सनस्क्रीन, बादल और प्रदूषण भी स्किन तक पहुंचने वाली UVB किरणों को इफेक्ट कर सकते हैं.
विटामिन डी की कमी है तो क्या करें?
अगर आपको लगातार थकान, मांसपेशियों में कमजोरी या हड्डियों से जुड़ी परेशानी है तो सिर्फ धूप के भरोसे न रहें. विटामिन डी की कमी 25-हाइड्रोक्सी विटामिन डी टेस्ट से की जा सकती है. कमी मिलने पर डॉक्टर आपकी जरूरत के अनुसार डाइट, धूप या सप्लीमेंट की सलाह दे सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- शरीर में किसकी कमी से ज्यादा नींद आती है? जानिए कौन सा विटामिन हो सकता है वजह
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
5 hrs agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
9 hrs agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
10 hrs agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
12 hrs agoब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
1 day agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
1 day agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
1 day agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
1 day agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
2 days agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source- NIH
First published on:
Know More: Editorial Guidelines