International Yoga Day 2026: आज के समय में पीसीओएस महिलाओं के बीच बहुत ही आम बीमारी बन चुकी है. ऐसे में कई महिलाएं अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए दवा के साथ नेचुरल तरीके तलाश करती हैं. स्पिरिचुअल गुरु हिमालयन सिद्धा अक्षर (योगा मास्टर और ऑथर, कॉलमिस्ट, फाउंडर) का कहना है कि एक हेल्दी लाइफ के लिए सिर्फ बॉडी के अच्छे दिखने से नहीं है, बल्कि मन और दिमाग की शांति से भी है. अगर कोई इंसान अपनी जिंदगी में बदलाव करता है और अच्छी आदतें अपनाता है तो बीमारियों में कई तरह से राहत मिल सकती है. इसलिए कई एक्सपर्ट्स भी रोजाना योग करने की सलाह देते हैं.
इसे भी पढ़ें- ये 15 संकेत बताते हैं कि शरीर को नींद की जरूरत है, कहीं आपकी बॉडी भी तो नहीं दे रही साइन
PCOS में अपनाई जाने वाली योगिक आदतें | Yoga For PCOS
सिद्धा वॉक से दिन की शुरुआत करें- सिद्धा वॉक, जिसे इनफिनिटी वॉक भी कहा जाता है. यह बहुत ही असरदार योग है, जिसमें सांसों और कदमों पर ध्यान केंद्रित किया जाता है. इस योग को रोजाना करने से पाचन तंत्र ठीक रहता है और इंसान अच्छा महसूस करता है.
योनि मुद्रा से मिलेगी राहत- योनि मुद्रा एक प्राचीन योगिक मुद्रा है, जिसे मानसिक शांति से जोड़ा जाता है. इसे बैठकर, रीढ़ को सीधा रखते हुए और आंखें बंद करके किया जाता है. इस दौरान श्वास को शांत रखा जाता है. अगर नियमित रूप से योनि मुद्रा का अभ्यास किया जाए तो शरीर हेल्दी रहता है.
सुबह की धूप लेना शुरू करें- सुबह की हल्की होती है जिसे लेने से शरीर को बहुत ही फायदा होता है. सूर्योदय के समय शांत वातावरण में बैठकर अपनी सांसों पर ध्यान देना मन में शांत करता है और पूरे दिन ध्यान लगाने में मदद करता है.
श्वास अभ्यास- दिन में एक बार प्राणायाम जरूर करें और सांसों का अभ्यास करना शुरू करें. धीमी और नियंत्रित सांस लेने से मन को शांत मिलती है और शरीर में एनर्जी मिलती है. साथ ही, यह एक आसान आदत है जिसे कोई भी अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना सकता है.
छोटी-छोटी आदतें बदलें- बीमारियों को छोटी-छोटी आदतों को बदलकर ठीक किया जा सकता है. सिद्धा वॉक, योनि मुद्रा, सुबह की धूप में समय बिताना और सचेत श्वास अभ्यास जैसी आदतें मिलकर एक हेल्दी लाइफस्टाइल देने का काम करती हैं. आप भी धीरे-धीरे इन चीजों को शामिल कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- दही में पानी मिलाकर पीने से क्या होता है? जानिए शरीर को मिलने वाले 5 बड़े फायदे
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
16 hrs agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
21 hrs agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
21 hrs agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
1 day agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
1 day agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
1 day agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
1 day agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
2 days agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
2 days agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines