कैंसर का खतरा कम करना है तो आज से अपनाएं ये आसान आदतें, ICMR ने बताया क्या करें और क्या नहीं

Cancer Se Kaise Bache: क्या आप भी अपने आपको कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से बचाए रखना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं ICMR की जरूरी सलाह.

Icmr Guidelines For Cancer

कैंसर से बचने के लिए किया करें? (Image: AI/Pexels)

कैंसर एक गंभीर बीमारी है, जिसका खतरा बना रहता है. आज दुनिया में बड़ी संख्या में ऐसे लोग मौजूद है, जो अपनी कैंसर के कारण मौत से लड़ रहे हैं. कैंसर होने के पीछे कई कारण होते हैं और यह कोई एक तरह का नहीं होता है, बल्कि कैंसर के भी कई प्रकार होते हैं, जिससे आज दुनिया की एक बड़ी आबादी परेशान है. हैरानी की बात ये है कि इसके लक्षण मरीज को मालूम ही नहीं चलते, लेकिन जब लक्षण दिखाई देने लगते हैं, तो तब तक काफी देर हो चुकी होती है, यानी उस वक्त कैंसर अपनी जड़ों को मजबूत कर लेता है. इसलिए इस गंभीर बीमारी को लेकर जागरूकता काफी जरूरी है. अगर आप भी अपने और अपने परिवार को इस गंभीर बीमारी से बचाए रखना चाहते है, तो इस स्टोरी में हम आपको ICMR- Indian Council of Medical Research द्वारा बताई गई सलाह के बारे में बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप अच्छी जिंदगी जी सकेंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या होता है कैंसर और कैसा पैदा होता है? How Cancer Born in Body

कैंसर एक ऐसी बीमारी है, जिसमें शरीर की कुछ कोशिकाएं सामान्य नियंत्रण से बाहर होकर तेजी से बढ़ते हैं. आमतौर पर शरीर में कोशिकाएं जरूरत के अनुसार बनती हैं और पुरानी या खराब कोशिकाएं नष्ट हो जाती हैं, लेकिन कैंसर में यह प्रक्रिया बिगड़ जाती है और असामान्य कोशिकाएं लगातार बढ़ती रहती हैं. इतना ही नहीं, समय के साथ ये कोशिकाएं गांठ या ट्यूमर बना सकती हैं और आसपास के टिशू को नुकसान पहुंचा सकती हैं. कुछ कैंसर शरीर के दूसरे हिस्सों तक भी फैल सकते हैं.

कितने तरह के होते हैं कैंसर? How Many Types of Cancer

अगर आप सोचते हैं कि कैंसर सिर्फ 5 या 10 तरह के होते हैं, तो सच्चाई जानने के बाद आपका सिर घूमने वाला है. जानकारी के अनुसार, कैंसर 200 से ज्यादा प्रकारों का हो सकता है. इन्हें आमतौर पर उस अंग या टिशू के आधार पर अलग किया जाता है, जहां कैंसर की शुरुआत होती है. प्रमुख प्रकारों में स्तन कैंसर, फेफड़ों का कैंसर, मुंह और गले का कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर, कोलन और पेट का कैंसर, लिवर कैंसर और ब्लड कैंसर शामिल हैं.

विज्ञापन

कैंसर से बचाव के लिए क्या करें और क्या नहीं Prevention For Cancer

इस बात ध्यान रखें कि ऐसा जरूरी नहीं है कि जिस व्यक्ति के परिवार में किसी को कैंसर हुआ हो, सिर्फ उन्हीं को कैंसर होगा. कैंसर का खतरा हर व्यक्ति में रहता है, खासतौर से जो खराब लाइफस्टाइल का आदी हो. ICMR ने कैंसर से बचाव के लिए कुछ जरूरी सलाह दी है, जिन्हें फॉलो करके आप अपनी जिंदगी को बेहतर बना सकते हैं.

क्या करें?

विज्ञापन
  • हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं
  • हमेशा एक्टिव रहें, यानी फिजिकली और दिमागी तौर से एक्टिव
  • अपना वजन नॉर्मल रेंज में रखें
  • नियमित हेल्थ चेकअप और कैंसर स्क्रीनिंग करवाएं
  • खूब सारी ताजी सब्जियां और फल खाएं
  • शरीर में दिखने वाले संकेतों और लक्षणों के बारे में जानकारी रखें
  • सुरक्षित सेक्सुअल आदतें अपनाएं
  • कैंसर का कारण बनने वाले जाने-पहचाने तत्वों के संपर्क में आने से बचें या उसे कम करें

क्या न करें?

  • किसी भी रूप में तंबाकू का सेवन न करें
  • शराब का सेवन सीमित करें, बेहतर रहेगा बिलकुल न करें.
  • मसालेदार, तले-भुने, प्रिजर्व्ड और जंक फूड खाने से बचें
  • एक ही जगह बैठकर बिताने वाली लाइफस्टाइल से बचें

यह भी पढ़ें: Kidney Stone: पथरी से राहत के लिए बाबा रामदेव ने बताए आयुर्वेदिक उपाय, जानें कैसे ठी

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ