आजकल फिट और हेल्दी रहने के लिए लोग वॉकिंग, रनिंग, जिम और तरह-तरह की एक्सरसाइज करते हैं. लेकिन सवाल यह है कि आखिर हर उम्र के इंसान को रोज या हफ्ते में कितनी फिजिकल एक्टिविटी करनी चाहिए? क्या सिर्फ 10 हजार कदम चलना काफी है या इससे ज्यादा भी कुछ करने की जरूरत है? इसको लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक्सपर्ट का कहना है कि एक्टिव रहना हर उम्र में सेहत के लिए फायदेमंद है. साथ ही, बताया गया है कि पूरे दिन कुछ न करने से बेहतर है, कुछ करना जैसे दिनभर में चलना, साइकिल चलाना, खेलना, घर के काम करना या एक्सरसाइज करना आदि ये सभी फिजिकल एक्टिविटी का हिस्सा हो सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- कैसे पता चलेगा कि आंतों में सूजन है? AIIMS के डॉक्टर ने बताए इन्फ्लेमेटरी बाउल डिजीज के लक्षण
क्या रोज 10 हजार कदम चलना जरूरी है?
WHO की इस गाइडलाइन में बताया गया है कि 10 हजार कदम चलने हर इंसान के लिए जरूरी नहीं है. ऐसा इसलिए क्योंकि हर उम्र के लोगों के लिए फिजिकल एक्टिविटी और इसका टाइम अलग हो सकता है.
सिर्फ कदम गिनने पर ध्यान न दिया जाए
फिट रहने के लिए सिर्फ कदम गिनने पर ध्यान देने के बजाय यह देखना ज्यादा जरूरी है कि आप पूरे हफ्ते में कितनी एक्सरसाइज कर रहे हैं. किसी भी तरह की एक्सरसाइज करना बेहतर है और ज्यादा एक्टिव रहने से फायदा ही मिलेगा.
5 से 17 साल के बच्चों और युवाओं को कितनी एक्सरसाइज करनी चाहिए?
5 से 17 साल की उम्र के बच्चों और युवाओं को हर दिन कम से कम 60 मिनट ध्यान लगाने से एक्सरसाइज करनी चाहिए. इसमें खेलना, दौड़ना, साइकिल चलाना, तैराकी या ऐसी चीज शामिल हो सकती है, जिससे फायदा हो.
18 से 64 साल के युवाओं और बुजुर्ग के लिए क्या है नियम?
18 से 64 साल की उम्र के लोगों को WHO के मुताबिक पूरे हफ्ते में कम से कम 150 मिनट ध्यान और 75 मिनट एक्सरसाइज करनी चाहिए. अगर कोई इंसान ज्यादा फायदा चाहता है तो वो 300 मिनट कर सकता है.
65 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोगों को कितनी एक्सरसाइज करनी चाहिए?
65 साल और उससे ज्यादा उम्र के लोगों के लिए भी WHO कम से कम 150 मिनट ध्यान लगाने की सलाह देते हैं. इस उम्र में मांसपेशियों को मजबूत करने वाली एक्सरसाइज करनी चाहिए.
एक्सरसाइज के साथ कम बैठना भी जरूरी
WHO की गाइडलाइंस सिर्फ एक्सरसाइज करने पर ही जोर नहीं देतीं, बल्कि लंबे समय तक बैठे रहने की सलाह दी है. WHO के मुताबिक, दिनभर ज्यादा मूवमेंट फायदेमंद माना जाता है.
इसे भी पढ़ें- खाना खाने के बाद नींद क्यों आती है? एक्सपर्ट से जानिए इसके पीछे की वजह
संबंधित खबरें
ब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
1 hr agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
6 hrs agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
8 hrs agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
9 hrs agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
1 day agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
1 day agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
1 day agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
1 day agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
2 days agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines