Kabj Me Isabgol Ke Fayde: आंतों के ठीक तरह से साफ ना होने पर या कहें बहुत जोर लगाकर भी अगर मल बाहर ना आए तो इसे कब्ज (Constipation) कहते हैं. कब्ज होने पर व्यक्ति को मलत्याग करने में दिक्कत आने लगती है और घंटों तक टॉयलेट में बैठने के बाद भी पेट साफ होने का नाम नहीं लेता है. ऐसे में खानपान को सही करके, जीवनशैली में बदलाव करके और कुछ असरदार घरेलू नुस्खों को आजमाकर कब्ज से छुटकारा पाया जा सकता है. यहां एक ऐसा ही असरदार नुस्खा बताया जा रहा है जिसमें कब्ज की दिक्कत कम होने में असर दिखता है. यह नुस्खा है इसबगोल की भूसी (Isabgol Ki Bhusi) का सेवन. इसबगोल का सही तरह से इस्तेमाल करने पर यह अलग-अलग दिक्कतों से राहत दिलाता है. ऐसे में यहां जानिए कब्ज दूर करने के लिए किस तरह लेनी चाहिए इसबगोल की भूसी.
यह भी पढ़ें – मूत्राशय कैंसर के 5 चेतावनी संकेत क्या हैं? जानिए Bladder Cancer के वॉर्निंग साइन
कब्ज में कैसे लें इसबगोल
इसबगोल (Psyllium Husk) एक नेचुरल डाइटरी फाइबर है जिसे प्लांटागो ओवाटा प्लांट से लिया जाता है. इसबगोल का इस्तेमाल आयर्वेद और ट्रेडिशनल दवा के तौर पर किया जाता है. यह पाचन को दुरुस्त रखने और कब्ज से छुटकारा दिलाने में असरदार कहा जाता है. कब्ज में फायदे की बात करें तो इसबगोल नेचुरल लैक्सेटिव की तरह काम करता है. कब्ज से परेशान लोग रात के समय एक गिलास गर्म दूध में 1-2 चम्मच इसबगोल की भूसी मिलाकर पी सकते हैं. सुबह उठकर मलत्याग करने में आसानी होती है.
कैसे असरदार है इसबगोल – कब्ज में इसबगोल लिया जाए तो यह मल में भार लाने का काम करता है. यह बाउल मूवमेंट्स को बेहतर करता है, गुड गट बैक्टीरिया को बढ़ाता है और मल को सॉफ्ट बनाता है जिससे मलत्याग करना आसान होता है.
इसबगोल में कौन-कौन से पोषक तत्व होते हैं
- इसबगोल में कैल्शियम होता है जो हड्डियों और मसल्स के लिए फायदेमंद होता है.
- मैग्नीशियम और पौटेशियम होने के चलते इसबगोल से हार्ट रिदम ठीक होती है, मसल्स को रिलैक्सेशन मिलती है और इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस होता है.
- आयरन की मात्रा हीमोग्लोबिन लेवल्स को बेहतर करती है.
- इसबगोल में जिंक भी होता है जिससे इम्यूनिटी मजबूत होती है और गट लाइनिंग को फायदा मिलता है.
इसबगोल से और क्या फायदा मिलता है
वजन कम होता है – इसबगोल के सेवन का एक फायदा (Isabgol Benefits) यह भी है कि यह वजन घटाने में मददगार होता है. जिन लोगों का वजन ज्यादा है और जो वजन कराने की कोशिश कर रहे हैं वे खाना खाने से आधा घंटा पहले या आधा घंटे बाद इसबगोल का पानी पी सकते हैं. वजन कम करने के लिए गर्म पानी में इसबगोल मिलाकर पिया जा सकता है.
दिल की सेहत को फायदा – इसबगोल कॉलेस्ट्रोल को कम करने में असरदार होता है. यह कॉलेस्ट्रोल को बाइंड करके शरीर से बाहर निकाल देता है. इससे शरीर से कॉलेस्ट्रोल कम होने के साथ ही दिल की सेहत और पूरे शरीर की सेहत अच्छी रहने लगती है.
एसिडिटी कम होती है – इसबगोल को पानी में घोलने पर यह जैल की तरह बन जाता है. इस पानी को पीने पर एसिड रिफ्लक्स या एसिडिटी कम होने में फायदा मिलता है और स्टमक लाइनिंग को सूदिंग इफेक्ट्स मिलते हैं.
किन-किन तरीकों से ले सकते हैं इसबगोल
- इसबगोल को दूध के साथ लिया जा सकता है.
- इसबगोल को दही में डालकर खा सकते हैं.
- हल्के गर्म पानी के साथ इसबगोल ले सकते हैं.
इस बात का रखें खास ध्यान
इसबगोल को सही मात्रा में लेना जरूरी है, अगर इसे बहुत ज्यादा लिया जाए तो ब्लोटिंग हो सकती है, पेट में दर्द या कई बार जी मिचलाने की दिक्कत हो सकती है.
किसे नहीं लेना चाहिए इसबगोल
जिन लोगों को डाइजेस्टिव ट्रैक पतले होने की दिक्कत है या खाना निगलने में दिक्कत होती है उन्हें इसबगोल नहीं लेना चाहिए. इसबगोल से जिन्हें एलर्जी हो या जो लोग कोई और दवाएं ले रहे हों उन्हें इसबगोल से परहेज करना चाहिए. जिन्हें क्रोनिक डायरिया है उन्हें इसबगोल नहीं लेना चाहिए. साथ ही, किडनी की बीमारी में डॉक्टर की सलाह के बिना इसबगोल नहीं लेना चाहिए.
यह भी पढ़ें – लू लगने पर पीड़ित व्यक्ति को क्या खिलाते हैं? यहां जानिए Heatstroke से कैसे मिलता है छुटकारा
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
12 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
15 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
16 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
17 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
17 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
18 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
20 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines