मूत्राशय कैंसर के 5 चेतावनी संकेत क्या हैं? जानिए Bladder Cancer के वॉर्निंग साइन

Bladder Cancer Symptoms: मूत्राशय के कैंसर के लक्षण आम दिक्कतों जैसे लगते हैं जिस चलते लोग समय रहते इस कैंसर की पहचान नहीं कर पाते हैं. आप यह गलती ना करें. यहां जानिए मूत्राशय का कैंसर होने पर इसके लक्षण कैसे नजर आते हैं.

Mutrashay cancer ke lakshan
1 / 7
Mutrashay cancer ke lakshan

Bladder Cancer Ke Lakshan: मूत्राशय के कैंसर को ब्लैडर कैंसर कहते हैं. इस कैंसर में ब्लैडर की परत पर कैंसर पनपने लगता है. इस कैंसर में व्यक्ति का मूत्राशय यानी पेशाब स्टोर करने वाला अंग प्रभावित होता है. ब्लैडर कैंसर को ट्रीट करने के लिए सर्जरी करनी पड़ती है और ट्यूमर ज्यादा फैल जाए तो ब्लैडर को निकालना तक पड़ जाता है. ऐसे में समय रहते इस कैंसर को पहचानना और इलाज शुरू करना जरूरी होता है. यहां जानिए ब्लैडर कैंसर के लक्षण (Bladder Cancer Symptoms) कैसे नजर आते हैं.

विज्ञापन

पेशाब में खून आना

पेशाब में खून आना 2 / 7

मूत्राशय कैंसर का एक बड़ा वॉर्निंग साइन है पेशाब में खून आना. अगर पेशाब में खून आने लगा है या खून की 1-2 बूंदे भी नजर आ रही हैं तो इसे हल्के में ना लें.

विज्ञापन

रात में बार-बार पेशाब आना

रात में बार-बार पेशाब आना3 / 7

अगर बार-बार पेशाब आने लगा है और खासतौर से रात के समय बार-बार पेशाब आता है तो यह खतरे की घंटी हो सकती है.

पेशाब करते हुए जलन

पेशाब करते हुए जलन 4 / 7

मूत्राशय के कैंसर में पेशाब करते समय जलन महसूस होती है. यह मूत्राशय कैंसर का वॉर्निंग साइन हो सकता है. आमतौर पर यूरिन इंफेक्शन होने पर भी पेशाब करते हुए जलन महसूस होने लगती है.

विज्ञापन

पेशाब करने में दिक्कत आना

पेशाब करने में दिक्कत आना 5 / 7

अगर अचानक से पेशाब करने में दिक्कत आ रही है, पेशाब रोकने में मुश्किल होने लगी है या फिर आप पेशाब कर ही नहीं पा रहे हैं तो यह ब्लैडर कैंसर का लक्षण हो सकता है.

बिना वजह वजन कम होना

बिना वजह वजन कम होना 6 / 7

अगर पेशाब से जुड़ी दिक्कतें होने लगें और साथ ही बिना कोशिश किए या बिना किसी कारण के वजन कम होने लगे तो यह मूत्राशय कैंसर का लक्षण हो सकता है.

विज्ञापन

मूत्राशय का कैंसर पहचानने में दिक्कत क्यों आती है

मूत्राशय का कैंसर पहचानने में दिक्कत क्यों आती है 7 / 7

मूत्राशय के कैंसर के शुरुआती लक्षण पहचानने में अक्सर ही दिक्कत आती है क्योंकि महिलाओं में पेशाब से जुड़ी दिक्कतों को यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन मान लिया जाता है और पुरुषों में इसे प्रोस्टेट की दिक्कतों से जोड़कर देखा जाता है.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन