Sleep Deprivation Signs: नींद की कमी सिर्फ नींद आते रहने से ही नहीं पता चलती है बल्कि शरीर ऐसे भी कई संकेत दे देता है जो बताते हैं कि आपके शरीर को नींद की जरूरत है. नींद की कमी एक नहीं बल्कि कई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों की वजह बन सकती है. अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए एक पोस्ट में स्लीप मेडिसिन फिजीशियन डॉ. अबिनाश जोशी ने इस बात का जिक्र किया है कि जब शरीर को नींद की जरूरत होती है तो कौन-कौन से लक्षण नजर आने लगते हैं.
यह भी पढ़ें –पुरुषों में हार्ट अटैक का पहला लक्षण क्या होता है? इस संकेत को इग्नोर करना पड़ सकता है भारी
ये संकेत बताते हैं शरीर को नींद चाहिए
5 मिनट में नींद लग जाना
डॉक्टर बताते हैं कि अगर बिस्तर पर सिर रखते ही 5 मिनट में नींद आ जाती है तो यह गुड स्लीपर होने की निशानी नहीं है बल्कि हो सकता है कि यह आपके शरीर की पुकार हो कि आपको नींद चाहिए. एक वेल रेस्टेड ब्रेन को नींद लेने के लिए 10 से 20 मिनट लगते हैं. इससे पहले अगर नींद आ जाती है तो यह एक रेड फ्लैग है.
अगर सिर्फ कॉफी से फंक्शनल रहते हैं
अगर आप सिर्फ कॉफी के भरोसे ही बिना सोये अपना दिन काट रहे हैं तो आप कॉफी पर्सन नहीं है, बल्कि आप अपनी नींद की कमी को छिपा रहे हैं. कैफीन उन केमिकल्स को ब्लॉक करते हैं जो आपको थकान महसूस करवाते हैं. ऐसे में कॉफी आपको एनर्जी नहीं दे रही है बल्कि थकान होने से रोक रही है.
अगर खर्राटे लेकर सोने पर भी एग्जॉस्टेड लगे
अगर आप खर्राटे लेकर नींद लेते हैं और उठने के बाद भी आपको एग्जॉस्टेड फील होता है तो हो सकता है कि आपको ऐसा लगे कि आपकी नींद पूरी है लेकिन यह आपके ब्रेन तक ऑक्सीजन ना जाने का संकेत हो सकता है. डॉक्टर बताते हैं कि स्लीप एपनिया (Sleep Apnea) से ग्रस्त 80% लोगों को यह पता ही नहीं होता कि उन्हें स्लीप एपनिया है.
अगर हर दिन दोपहर में नींद आती है
अगर आपको हर दिन दोपहर में नींद आती है तो यह लंच कोमा नहीं है. यह आपका शरीर है जो आपको बता रहा है कि आपकी नींद रात में पूरी नहीं हुई है. टूटती हुई नींद और स्लीप एपनिया जैसी दिक्कतें इसकी वजह हो सकती हैं.
बात-बात पर मूड बिगड़ना
हर छोटी-बड़ी बात पर आपका मूड बिगड़ जाता है तो स्ट्रेस को दोष देने से पहले अपनी नींद पर नजर डालें. नींद की कमी से आपके दिमाग के इमोशनल हिस्से को नुकसान हो सकता है.
बातें भूलना
अगर आप बातें भूलने लगे हैं तो यह उम्र बढ़ने के कारण ही नहीं बल्कि आपकी नींद की कमी के चलते हो सकता है. नींद की कमी होने पर दिमाग में 1 से 10 सेकंड के बीच ब्लैकआउट हो सकता है. ऐसे में अगर ब्लैकआउट के दौरान आपने कुछ काम किया है तो हो सकता है आपका दिमाग उस काम को रजिस्टर ही ना कर सके.
यह भी पढ़ें – लगातार खांसी या आवाज बैठना सिर्फ सर्दी नहीं! डॉक्टर ने बताया कब बन सकती हैं ये दिक्कतें कैंसर का लक्षण
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
रातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
5 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
9 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
10 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
10 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines