पुरुषों में हार्ट अटैक का पहला लक्षण क्या होता है? इस संकेत को इग्नोर करना पड़ सकता है भारी
Heart Attack Symptoms in Men: हार्ट अटैक आने से पहले ही इसके लक्षण पहचान लिए जाएं तो दिक्कत को टाला जा सकता है. ऐसे में यहां जानिए हार्ट अटैक के शुरुआती लक्षण कैसे दिखते हैं.

Heart Attacks Signs In Men: हार्ट अटैक तब आता है जब दिल की मसल्स ब्लॉक होने लगती हैं और दिल का ब्लड फ्लो ठीक तरह से नहीं हो पाता है. ऐसे में दिल तक ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाता और टिशूज मर जाते हैं. इसलिए हार्ट अटैक के लक्षणों (Heart Attack Symptoms) को समय रहते ना पहचाना जाए तो मरीज की जान सकती है. यहां जानिए हार्ट अटैक के शुरुआती लक्षण कैसे नजर आते हैं और इन लक्षणों को किस तरह पहचाना जा सकता है.
सीने में तकलीफ
2 / 7सीने में तकलीफ महसूस होना हार्ट अटैक का पहला लक्षण कहा जा सकता है. यह सबसे सामान्य लक्षण है जिसमें सीने में कसाव महसूस होता है, भारीपन लगता है, प्रेशर फील होता है और ऐसे लगता है जैसे कुछ भींच रहा हो. यह दर्द रोजमर्रा के दर्द से अलग होता है.
फैलता हुआ दर्द
3 / 7हार्ट अटैक आने से पहले सीने में जो दर्द होता है वो शरीर के अन्य हिस्सों तक फैलने लगता है. यह दर्द सीने से होता हुआ कंधों में, पीठ में, गर्दन में, दांतों और यहां तक कि जबड़े में भी फील होता है. खासतौर से बाएं हाथ पर दर्द हो सकता है.
सांस फूलना
4 / 7हार्ट अटैक का एक लक्षण यह भी है कि सांस लेने में तकलीफ हो सकती है. सांस फूलने लगती है और किसी काम को करने के दौरान ही नहीं बल्कि आराम के दौरान भी यह दर्द हो सकता है.
हर समय थकान रहना
5 / 7पुरुष अक्सर ही इस थकान को इग्नोर कर देते हैं. पुरुषों को लगता है कि थकान होने की वजह काम का बोझ है जबकि यह थकान हार्ट अटैक का संकेत हो सकती है. दिल से शरीर के अन्य हिस्सों तक खून ना पहुंचने पर ऐसा हो सकता है.
पेट से जुड़ी दिक्कतें
6 / 7हार्ट अटैक के लक्षणों में पेट से जुड़ी दिक्कतें भी शामिल हैं. पेट में दर्द होना, उल्टी आना, हर समय असहजता महसूस होना और सीने में जलन या अपच होना हार्ट अटैक का शुरुआती लक्षण हो सकता है.
ठंडे पसीने आना
7 / 7ठंडे पसीने आना, चक्कर महसूस होना और अचानक से एंजाइटी होना हार्ट अटैक का शुरुआती लक्षण हो सकता है. इन लक्षणों को आम समझकर इग्नोर करने के बजाय समय रहते डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी होता है. यह भी पढ़ें - लगातार खांसी या आवाज बैठना सिर्फ सर्दी नहीं! डॉक्टर ने बताया कब बन सकती हैं ये दिक्कतें कैंसर का लक्षण अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.