How do you get rid of phlegmy cough: इन दिनों मौसम बदल रहा है, सर्दियां अपने शुरुआती स्टेज पर हैं. वहीं, दिल्ली और नोएडा में प्रदूषण भी बढ़ रहा है. जैसे ही मौसम में बदलाव होता है, लोगों की परेशानी बढ़ जाती है, खासकर उन लोगों की तकलीफ डबल हो जाती है जिन्हें हमेशा सर्दी-खांसी होती रहती है. साइनस के मरीजों को भी मौसम बदलते ही बलगम भरी खांसी होने लगती है. प्रदूषण से इन लोगों के फेफड़े और गला चोक हो जाता है.
ऐसे में आपको किसी असरदार दवा की जरूरत होती है जो बिना साइड इफेक्ट्स के आपकी तकलीफ को कम कर सके. आयुर्वेदिक न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने हाल ही में एक काढ़े की रेसिपी शेयर की है जो मोटी से मोटी बलगम को खींच कर बाहर निकाल सकता है.
क्या कहती हैं एक्सपर्ट?
न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने अपने वीडियो में बताया है कि अगर किसी को फेफड़ों में इंफेक्शन, गले में खराश और बलगम भरी खांसी होती है तो उन्हें यह काढ़ा जरूर पीना चाहिए. इस काढ़े को बनाना आसान तो है ही लेकिन इसकी खास बात यह है कि इसमें ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं है. रसोई में रखी कुछ चीजों से काढ़ा तैयार हो जाता है. इस काढ़े को हर उम्र के लोग पी सकते हैं.
ये भी पढ़ें-बवासीर होने पर शरीर में दिखते हैं ये 8 लक्षण, महिलाओं में भी बढ़ रही बीमारी, ऐसे होगा इलाज
काढ़े बनाने के लिए सामग्री
- 2 लौंग का पाउडर.
- 2 काली मिर्च का पाउडर.
- 1 चम्मच गुड़.
- चुटकी भर काला नमक.
- चुटकी भर सौंठ का पाउडर.
- चुटकी भर अजवाइन के दानें.
कैसे बनेगा काढ़ा?
इसे बनाने के लिए आपको सबसे पहले 1 कप पानी को उबालना होगा. इसके बाद जब पानी गर्म हो जाए तो उसमें एक-एक करके सभी चीजों को डाल दें. इस ड्रिंक को तब तक उबालें जब तक कि पैन में पानी पक कर आधा न रह जाए. इसके बाद काढ़े को छान कर इसे थोड़ा ठंडा होने दें ताकि गला न छिले. काढ़े को सिप-सिप करके पीना होता है.
काढ़ा पीने के फायदे
- काढ़ा पीने से बलगम पिघल कर बाहर आ जाता है.
- काढ़ा पीने से खांसी भी कम होती है.
- इस काढ़े को पीने से फेफड़ों की सफाई होती है और जकड़न भी कम होती है.
- यह काढ़ा नियमित रूप से पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है.
ये भी पढ़ें-क्रोनिक किडनी डिजीज होने पर शरीर में दिखते हैं ये 3 संकेत, डॉक्टर ने बताया पहचान करने का तरीका
संबंधित खबरें
महीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
5 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
7 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
8 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
10 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines