बवासीर होने पर शरीर में दिखते हैं ये 8 लक्षण, महिलाओं में भी बढ़ रही बीमारी, ऐसे होगा इलाज

Bawasir ke Lakshan: बवासीर होने पर लोग इस बीमारी के बारे में बात करने के शर्माते हैं जबकि यह सही नहीं है क्योंकि इस बीमारी का समय रहते इलाज करना बहुत मुश्किल हो जाता है. डॉक्टर उपासना वोहरा बताती हैं कि महिलाओं को भी यह बीमारी बहुत ज्यादा दिक्कत देती है. उनके द्वारा बताया गया नुस्खा अपनाने से परेशानी को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं.

piles remedy

Bawasir ke Lakshan: क्या आपको पता है बवासीर सिर्फ पुरुषों को नहीं महिलाओं को भी होता है? कई लोगों को गलतफहमी होती है कि यह बीमारी सिर्फ मर्दों को होती है. बवासीर महिलाओं में होने वाली आम बीमारी भी है. बवासीर एक ऐसी बीमारी है जो हमारी अनहेल्दी लाइफस्टाइल और खराब खान-पान के चलते होती है. डॉक्टर उपासना वोहरा बताती है कि अब यह बीमारी छोटी उम्र में बच्चों को भी होने लगी है. उन्होंने हाल ही में बताया है कि कैसे सिर्फ कुछ उपायों की मदद से इसे दूर किया जा सकता है.

विज्ञापन

क्यों होती है बवासीर?

आयुर्वेदिक डॉक्टर उपासना वोहरा बताती हैं कि बवासीर का कारण गलत खान-पान और खराब जीवनशैली में रहना है. जो लोग बहुत लंबे समय तक बैठकर काम करते हैं और टाइट कपड़े पहनते हैं तो उन्हें भी बवासीर हो सकता है. मगर इन सबके अलावा, बवासीर होने का सबसे बड़ा कारण कब्ज भी है. जिन लोगों को बहुत ज्यादा कब्ज की समस्या होती है, उन्हें आगे चलकर बवासीर होना तय है.

विज्ञापन

बवासीर के शुरुआती लक्षण। Symptoms of Piles

  • कई दिनों तक मल त्याग न हो पाना.
  • कई बार कुछ मरीजों को बार-बार मल त्याग करने का मन करता है.
  • मल त्याग करते समय बहुत तेज दर्द होना.
  • मल के साथ खून आना.
  • गूदे के पास दर्द होना.
  • गूदे के पास मस्से निकलना.
  • गूदे के पास खुजली और जलन होना.
  • मल के साथ बलगम जैसा रिसाव होना.

बवासीर ठीक करने के घरेलू उपाय। Bawasir Home Remedy

  • डॉक्टर उपासना ने बताया है कि जिन लोगों को गूदे के पास मस्से हो गए हैं और दर्द रहता है उन्हें अरंडी के तेल में हल्दी का पाउडर और लौंग का पाउडर मिलाकर इस लेप को रोजाना गूदे के आसपास लगाना चाहिए.
  • सबसे जरूरी कब्ज को सही करना है. एक्सपर्ट बताती हैं कि कब्ज की समस्या दूर करेंगे तो बवासीर सही किया जा सकता है. इसके लिए आपको नियमित रूप से सूखा नारियल खाना चाहिए. आपको कमल ककड़ी खानी चाहिए. इससे कब्ज की समस्या दूर होती है.
  • खूब पानी पिएं और छाछ का सेवन करें.

ये भी पढ़ें-रोज 1 मूली खाने से क्या होगा? बाबा रामदेव ने बताए फायदे, खाने का समय और तरीका

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ