बलगम से गला हो गया है चोक तो अपनाएं न्यूट्रिशनिस्ट का ये असरदार नुस्खा, दूर होगी पुरानी से पुरानी खांसी

How do you get rid of phlegmy cough: क्या आपको भी बलगम वाली खांसी बार-बार सताती है? आयुर्वेदिक न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने बताया ऐसा जबरदस्त नुस्खा जिसकी मदद से न सिर्फ खांसी कम होगी बल्कि फेफड़ों में फंसा बलगम भी साफ हो जाएगा.

बलगम से गला हो गया है चोक तो अपनाएं न्यूट्रिशनिस्ट का ये असरदार नुस्खा, दूर होगी पुरानी से पुरानी खांसी

How do you get rid of phlegmy cough: इन दिनों मौसम बदल रहा है, सर्दियां अपने शुरुआती स्टेज पर हैं. वहीं, दिल्ली और नोएडा में प्रदूषण भी बढ़ रहा है. जैसे ही मौसम में बदलाव होता है, लोगों की परेशानी बढ़ जाती है, खासकर उन लोगों की तकलीफ डबल हो जाती है जिन्हें हमेशा सर्दी-खांसी होती रहती है. साइनस के मरीजों को भी मौसम बदलते ही बलगम भरी खांसी होने लगती है. प्रदूषण से इन लोगों के फेफड़े और गला चोक हो जाता है.

विज्ञापन

ऐसे में आपको किसी असरदार दवा की जरूरत होती है जो बिना साइड इफेक्ट्स के आपकी तकलीफ को कम कर सके. आयुर्वेदिक न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने हाल ही में एक काढ़े की रेसिपी शेयर की है जो मोटी से मोटी बलगम को खींच कर बाहर निकाल सकता है.

विज्ञापन

क्या कहती हैं एक्सपर्ट?

न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने अपने वीडियो में बताया है कि अगर किसी को फेफड़ों में इंफेक्शन, गले में खराश और बलगम भरी खांसी होती है तो उन्हें यह काढ़ा जरूर पीना चाहिए. इस काढ़े को बनाना आसान तो है ही लेकिन इसकी खास बात यह है कि इसमें ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं है. रसोई में रखी कुछ चीजों से काढ़ा तैयार हो जाता है. इस काढ़े को हर उम्र के लोग पी सकते हैं.

विज्ञापन

काढ़े बनाने के लिए सामग्री

  • 2 लौंग का पाउडर.
  • 2 काली मिर्च का पाउडर.
  • 1 चम्मच गुड़.
  • चुटकी भर काला नमक.
  • चुटकी भर सौंठ का पाउडर.
  • चुटकी भर अजवाइन के दानें.

कैसे बनेगा काढ़ा?

इसे बनाने के लिए आपको सबसे पहले 1 कप पानी को उबालना होगा. इसके बाद जब पानी गर्म हो जाए तो उसमें एक-एक करके सभी चीजों को डाल दें. इस ड्रिंक को तब तक उबालें जब तक कि पैन में पानी पक कर आधा न रह जाए. इसके बाद काढ़े को छान कर इसे थोड़ा ठंडा होने दें ताकि गला न छिले. काढ़े को सिप-सिप करके पीना होता है.

काढ़ा पीने के फायदे

  • काढ़ा पीने से बलगम पिघल कर बाहर आ जाता है.
  • काढ़ा पीने से खांसी भी कम होती है.
  • इस काढ़े को पीने से फेफड़ों की सफाई होती है और जकड़न भी कम होती है.
  • यह काढ़ा नियमित रूप से पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है.

ये भी पढ़ें-क्रोनिक किडनी डिजीज होने पर शरीर में दिखते हैं ये 3 संकेत, डॉक्टर ने बताया पहचान करने का तरीका

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ