Blocked Arteries: आर्टरीज यानी धमनियां शरीर के हर अंग तक ऑक्सीजन पहुंचाती हैं. दिल की प्रणाली का ये धमनियां महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. अगर आर्टरीज किसी तरह से डैमेज हो जाती हैं तो इससे ब्लड प्रेशर जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. इससे शरीर में इंफ्लेमेशन भी बढ़ सकती है. कई बार फैट्स के बिल्ड अप के कारण आर्टरीज ब्लॉक (Arteries Blockage) होने लगती हैं और इस अवरोध के कारण वेरिकोज वीन्स जैसी दिक्कतें होने लगती हैं, हाथ-पैरों में दर्द रहने लगता है और हार्ट अटैक की नौबत आ सकती है. ऐसे में वक्त रहते इन बंद धमनियों को खोलने पर ध्यान देना जरूरी है. वैस्कुलर सर्जन और वेरिकोज वीन्स स्पेशलिस्ट डॉ. सुमित कपाड़िया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे बता रहे हैं कि बंद धमनियों को किस तरह खोला जा सकता है. आप भी जानिए आर्टरीज खोलने का डॉक्टर क्या तरीका बता रहे हैं.
बंद आर्टरीज को कैसे खोलें
विटामिन K2 – डॉ. सुमित कपाड़िया का कहना है कि भरपूर मात्रा में विटामिन K2 लेने की कोशिश करें. विटामिन के2 कैल्शियम को ब्लड स्ट्रीम से हड्डियों तक पहुंचाने में मदद करता है जहां इसे ले जाना जरूरी होता है. इससे धमिनयों का कैल्सिफेकेशन नहीं होता, उनमें कुछ जमता नहीं है और धमनियां कड़ी नहीं होती हैं. अंडे, हरी पत्तेदार सब्जियां और फर्मेंटेड फूड्स इस विटामिन के अच्छे स्त्रोत होते हैं.
यह भी पढ़ें – कोलेस्ट्रॉल कम करने का रामबाण इलाज क्या है? न्यूट्रिशनिस्ट ने कहा यह सफेद चीज Bad Cholesterol को निकाल देगी शरीर से बाहर
रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट्स – वाइट ब्रेड्स शुगरी फूड्स, कोल्ड ड्रिंक्स और प्रोसेस्ड फूड्स रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट्स से भरपूर होते हैं. इन्हें आपको अपनी डाइट से निकालना है. ये चीजें हार्मलेस लगती हैं लेकिन ये हाई कार्बोहाइड्रेट्स और हाई शुगर फूड्स आगे चलकर धमनियों की इंफ्लेमशेन और स्टिफनेस को बढ़ा सकते हैं. इससे आर्टरीज की ब्लॉकेज बढ़ती है.
शरीर को मूव करें – अगर आप किसी तरह की एक्सराइज नहीं करेंगे या लाइफस्टाइल में मूवमेंट नहीं होगी तो आर्टरीज ब्लॉकेज जैसी दिक्कतें होने लगती हैं. इसीलिए हिलते-डुलते रहें, वॉक करें, स्विमिंग करें, साइक्लिंग करें या फिर जिम जाकर एक्सरसाइज और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करें. जब आप एक्सरसाइज करते हैं तो आपका ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और आपका कार्डियोवेस्कुलर सिस्ट हेल्दी होता है.
डॉक्टर का कहना है कि आज से ही इनमें से एक आदत भी अपना ली जाए तो आपकी बंद आर्टरीज की दिक्कत दूर हो सकती है.
बंद आर्टरीज के क्या लक्षण होते हैं
अगर आपकी आर्टरीज यानी धमनियों में ब्लॉकेज (Arteries Blockage) होने लगी है तो आपका शरीर आपको इसके लक्षण देने लगेगा.
- पहला लक्षण (Arteries Blockage Symptoms) है कि सीने में दर्द और टाइटनेस महसूस होने लगती है. खासतौर से जब आप सीढ़ियां चढ़ रहे होते हैं तो यह दर्द और टाइटनेस महसूस होती है.
- सांस फूलने लगती है और बिना किसी कारण शरीर में कमजोरी और थकान महसूस होती है.
- अक्सर पैरों में जकड़न हो जाती है जो आराम करने पर ही दूर होती है.
- हाथ और पैर अक्सर सुन्न पड़ जाते हैं.
- पैरों पर अगर चोट लगी हो तो वो जल्दी नहीं भरती है.
- शरीर के किसी एक हिस्से का रंग बदल जाना भी ब्लॉक्ड आर्टरीज का संकेत (Blocked Arteries Sign) हो सकता है.
यह भी पढ़ें – लिवर खराब होने के शुरुआती लक्षण क्या हैं? AIIMS ट्रेंड डॉक्टर ने बताए Fatty Liver के 7 वॉर्निंग साइन
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
रातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
9 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
12 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
13 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
14 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines