सूखने लगी है अंगना में लगी तुलसी? तुरंत करें ये काम… गर्मियों के मौसम में रहेगी खिली-खिली

Tulsi Plant Care Tips: घर में तुलसी का पौधा होना शुभ माना जाता है. ऐसे में इसकी खास देखभाल की जानी चाहिए. गर्मी के मौसम में पौधे को हरा भरा बनाने के लिए ये टिप्स काम आ सकते हैं.

Tulsi Ka Paudha Hara Bhara Rakhna

तुलसी के पौधे की देखभाल कैसे करें? Image Credit- Freepik

Tulsi Ka Paudha Hara Bhara Rakhna: घर में मौजूद हर घर में आपको तुलसी मिल जाएगी. इसका पौधा लगाना ना सिर्फ धार्मिक महत्व को बढ़ावा देता है, बल्कि औषधीय तौर पर इस्तेमाल किया जाता है. तुलसी की पत्तियां इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर सर्दी-जुकाम तक को कम करने में मददगार साबित होती हैं. अगर इसका सही ढंग से इस्तेमाल किया जाए तो फायदा दोगुना बढ़ जाता है. हालांकि, अब गर्मियां आ गई हैं और इस मौसम में पौधे की देखभाल करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. ध्यान ना देने पर ये सूखने लगता है. अगर आपके आंगन या गमले में लगी तुलसी भी मुरझाने लगी है तो कुछ आसान उपाय अपनाकर आप इसे फिर से हरा-भरा बना सकते हैं. इन टिप्स को जानने के लिए आपको यह लेख पढ़ना होगा.

विज्ञापन
विज्ञापन

तुलसी के पौधे की देखभाल कैसे करें?

  • तुलसी को धूप पसंद होती है, लेकिन जरूरत से ज्यादा नहीं, क्योंकि कई बार दोपहर की तेज धूप पौधे को नुकसान पहुंचा सकती है. ऐसे में सुबह की हल्की धूप में रखें और दोपहर में हल्की छांव दें.
  • हर पौधे को पानी डालने का एक तरीका होता है. इसलिए गर्मियों में तुलसी के पौधे में सही ढंग से पानी डालें. इस दौरान आपको रोज हल्का-हल्का पानी देना होगा ताकि पानी जमा ना होने दें, वरना जड़ सड़ सकती है.
  • पौधे की मिट्टी पर भी ध्यान देने की जरूरत है. अगर मिट्टी में पोषण की कमी है तो पौधा जल्दी कमजोर हो जाता है. इसलिए हर 15 दिन में गोबर खाद या वर्मी कम्पोस्ट मिलाएं और मिट्टी को मजबूत करें.
  • अगर कोई पत्ता सूख रहा है तो आपको इसे तुरंत निकाल देना चाहिए. सूखी या पीली पत्तियां पौधे की एनर्जी खींचती हैं. इसलिए सूखी पत्तियां हटा दें और निकालकर अलग रख दें.
  • पौधे को हरा रखने के लिए उल्टे सीधे स्प्रे का बिल्कुल भी इस्तेमाल ना करें. कई लोग गलती से बचे हुए नमकीन पानी से पौधे सींच देते हैं, जिससे मिट्टी खराब हो जाती है. बेहतर होगा कि आप साफ पानी का इस्तेमाल करें.

इसे भी पढ़ें- Lipstick पर अगर लिखे दिखें ये 2 शब्द, तो तुरंत फेंक दें! वरना शरीर में पहुंच सकता है जहर

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ