Diabetes Control: डायबिटीज ऐसी कंडीशन है जिसे कंट्रोल में रखने के लिए खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव करने जरूरी होते हैं. अगर आपका खाना ठीक नहीं होगा या लाइफस्टाइल की आदतें बुरी होंगी तो ब्लड शुगर लेवल (Blood Sugar Level) कम नहीं होगा. लेकिन, बहुत से लोग सिर्फ खाने पर फोकस करते हैं और अपनी आदतों में बदलाव नहीं करते हैं जबकि जनरल फिजीशियन डॉ. शालिनी सिंह सालुंके का कहना है कि लोगों की यही गलती डायबिटीज का खतरा कम करने के बजाय बढ़ाती है. ऐसे में डॉ. शालिनी सिंह सालुंके ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो शेयर करके बताया है कि डायबिटीज को किस तरह रिवर्स किया जा सकता है. आप भी जानिए डॉक्टर क्या सलाह दे रही हैं.
यह भी पढ़ें – सुबह खाली पेट सबसे पहले क्या पीना चाहिए? जानिए क्या पीने से पेट अच्छे से साफ होता है
डायबिटीज को कैसे करें रिवर्स
डॉक्टर बताती हैं कि लोगों को लगता है कि मीठा छोड़ने पर या दाल-चावल खाना छोड़ देने से डायबिटीज कंट्रोल में आने लगती है, लेकिन डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए सिर्फ यह करना ही काफी नहीं होता है. डायबिटीज को परमानेंटली रिवर्स (Diabetes Reverse) करने के लिए 5 मेटाबॉलिक ट्रिगर्स का ध्यान रखना जरूरी होता है. यहां जानिए कौन सी हैं ये जरूरी बातें जिनका ध्यान रखना जरूरी है –
डाइट में फाइबर और प्रोटीन
अपने खानपान में फाइबर और प्रोटीन की भरपूर मात्रा रखें. फाइबर और प्रोटीन से शुगर का एब्जॉर्प्शन धीमा पड़ता है जिससे डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद मिलती है.
मसल बिल्डिंग और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग
डायबिटीज को बेहतर तरह से मैनेज करने के लिए मसल बिल्डिंग और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग पर ध्यान देना जरूरी होता है. मसल ग्लूकोज को स्टोर और बर्न करती हैं. जितनी मसल्स उतना ही ग्लूकोज कम होता है. इसीलिए मसल मास बढ़ेगा तो ब्लड शुगर कम होगा.
क्वालिटी स्लीप लेना है जरूरी
नींद कम हो तो इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ता है और फास्टिंग शुगर बढ़ने लगती है. ऐसे में अच्छी नींद लेना बेहद जरूरी होता है.
खाने के बाद टहलना
खाना खाने के बाद टहलना जरूरी होता है. खाना खाने के बाद टहला जाए तो इससे ब्लड शुगर कंट्रोल में रहने में मदद मिलती है. खाने के बाद 10 से 15 मिनट की वॉक मांसपेशियों में ग्लूकोज के इंटेक को बढ़ाती है. इससे ब्लड में शुगर कम होती है.
स्ट्रेस को कम करना
डॉक्टर की सलाह है कि स्ट्रेस को कम करना जरूरी होता है. स्ट्रेस लेने पर कोर्टिसोल बढ़ता है जो शुगर को बढ़ाता है.
क्या खाने पर बढ़ती है ब्लड शुगर
- शुगरी ड्रिंक्स, स्वीट कॉफी या फिर पैकेटबंद फलों के जूस पीने पर ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है.
- रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट्स जैसे वाइट पास्ता, वाइट राइस, वाइट ब्रेड और बेगल वगैरह ब्लड शुगर को बढ़ाते हैं.
- स्टार्च वाले फूड्स और ड्राइ़़ड फ्रूट्स से शुगर बढ़ सकती है.
- मीठे डिजर्ट्स और कुकीज वगैरह डायबिटीज में ब्लड शुगर को बढ़ा सकते हैं.
यह भी पढ़ें – क्या खाने पर लिवर पर पड़ता है बोझ? डॉक्टर ने बताया Liver Damage करते हैं ये फूड्स
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
7 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
10 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
11 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
12 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
12 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
13 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
15 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines