Bad Cholesterol Home Remedies: हाई कॉलेस्ट्रोल एक बढ़ती समस्या है जिससे आजकल अनेक लोगों को जूझना पड़ रहा है. कॉलेस्ट्रोल बढ़ने की एक बड़ी वजह है जरूरत से ज्यादा बाहर का खाना या प्रोसेस्ड और तली-भुनी चीजों को खानपान का हिस्सा बनाना. इस बढ़ते कॉलेस्ट्रोल (High Cholesterol) के कारण शरीर एक नहीं बल्कि कई दिक्कतों का शिकार होने लगता है. गंदा कॉलेस्ट्रोल रक्त वाहिनियों में जमने लगता है और इससे ब्लड फ्लो बाधित हो सकता है जिससे हार्ट अटैक तक की नौबत आ जाती है. ऐसे में यहां जानिए क्या खाने-पीने पर समय रहते गंदे कॉलेस्ट्रोल को कम किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें – आपको कैसे पता चलेगा कि आपको B12 की आवश्यकता है? | Vitamin B12 Deficiency Symptoms
गंदा कॉलेस्ट्रोल कैसे कम होगा
हाई फाइबर फूड्स – गंदा कॉलेस्ट्रोल कम करने के लिए हाई फाइबर फूड्स को डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है. पूर्ण अनाज, दाल, बींस और सब्जियों को खाएं.
प्रोटीन – दालें, टोफू और सोया प्रोडक्ट्स से प्रोटीन की अच्छी मात्रा मिलती है जो गंदे कॉलेस्ट्रोल को कम करने में असर दिखाते हैं.
ओमेगा 3 – अखरोट, अलसी के बीज, चिया सीड्स और फैटी फिश खाने पर हाई कॉलेस्ट्रोल कम होता है.
सब्जियां – पालक, ब्रोकोली, बींस और कद्दू के बीज खाने पर गंदा कॉलेस्ट्रोल कम हो सकता है.
हेल्दी ऑयल्स – ऑलिव ऑयल, सरसों का तेल और ग्राउंडनट ऑयल से कॉलेस्ट्रोल कम होने में असर दिखता है.
आजमा सकते हैं ये घरेलू नुस्खे
- गंदे कॉलेस्ट्रोल को कम करने के लिए कच्चा लहसुन खाया जा सकता है. कच्चा लहसुन खाने पर एलडीएल (LDL) कम होता है.
- ग्रीन टी पीने पर शरीर को एंटी-ऑक्सीडेंट्स मिलते हैं जिससे गंदा कॉलेस्ट्रोल कम होता है.
- रोजाना 30 मिनट ब्रिस्क वॉक करने से भी गंदा कॉलेस्ट्रोल कम होने में मदद मिल सकती है.
- मेथी के दानों का सेवन करने पर भी गंदा कॉलेस्ट्रोल कम हो सकता है.
- आंवले का जूस या आंवला पाउडर खाने से गंदा कॉलेस्ट्रोल कम हो सकता है.
कॉलेस्ट्रोल बढ़ने के क्या लक्षण होते हैं
कॉलेस्ट्रोल बढ़ने पर ब्लड फ्लो कम होने लगता है जिससे सीने में दर्द पैरों में दर्द हो सकता है. इससे स्किन पर पीले चकत्ते नजर आ सकते हैं. खासतौर से आंखों के सामने ये पीले चकत्ते दिखते हैं. हाई कॉलेस्ट्रोल का लक्षण यह भी है कि अक्सर ही सिर में दर्द रहने लगता है और थकान महसूस होती है.
यह भी पढ़ें – पेट पर ये 5 निशान दिखें तो तुरंत कराएं जांच, डॉक्टर ने कहा लिवर डैमेज का संकेत हो सकते हैं ये लक्षण
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
घुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
36 mins agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
2 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
18 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
21 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
22 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
23 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines