आपको कैसे पता चलेगा कि आपको B12 की आवश्यकता है? | Vitamin B12 Deficiency Symptoms

Vitamin B12 Ki Kami Ke Lakshan: विटामिन बी12 शरीर को एक नहीं बल्कि कई फायदे देता है. ऐसे में इस विटामिन की कमी हो जाने पर शरीर को नुकसान भी होने लगता है. यहां जानिए कैसे पता चलता है कि आपको विटामिन बी12 की कमी हो गई है.

Vitamin b12 ki kami ho jana
1 / 7
Vitamin b12 ki kami ho jana

Vitamin B12 Deficiency Symptoms: शरीर के लिए सबसे फायदेमंद विटामिन में विटामिन बी12 का जिक्र किया जाता है. कहते हैं इस विटामिन की कमी हो जाए तो शरीर अंदर से खोखला होने लगता है. विटामिन बी12 को कोबालमिन भी कहते हैं. यह रेड ब्लड सेल्स की फॉर्मेशन में जरूरी होता है, DNA सिंथेसिस में मदद करता है और नर्वस सिस्टम फंक्शन को बनाए रखता है. इस विटामिन की शरीर में कमी होने लगे तो शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक लक्षण (Vitamin 12 Ki Kami Ke Lakshan) भी नजर आने लगते हैं. ऐसे में यहां जानिए आपको कैसे पता चलेगा कि आपको विटामिन बी12 की जरूरत है और शरीर में विटामिन बी12 की कमी हो गई है.

विज्ञापन

हाथ-पैरों में झुनझुनी और सुन्नपन

हाथ-पैरों में झुनझुनी और सुन्नपन 2 / 7

अगर आपको अक्सर ही ऐसा महसूस होता है कि आपके हाथ-पैरों में झुनुझुनी होने लगी है और थोड़ी ही देर बाद हाथ-पैर सुन्न हो जाते हैं तो आपके शरीर में विटामिन बी12 की कमी हो सकती है.

विज्ञापन

हर समय थकान महसूस होना

हर समय थकान महसूस होना 3 / 7

विटामिन बी12 की कमी हो जाने पर हर समय शरीर में थकान महसूस हो सकती है. थोड़ा भी काम करने पर सांस फूलना भी इस विटामिन की कमी का लक्षण होता है.

बिना वजह दुखी रहना

बिना वजह दुखी रहना 4 / 7

विटामिन बी12 की कमी व्यक्ति के मस्तिष्क को भी प्रभावित करती है. ऐसे में बिना किसी कारण के व्यक्ति को हर समय लो फील होता है और दुखी लगने लगता है. व्यक्ति अवसाद का शिकार भी हो सकता है.

विज्ञापन

स्किन पर दिक्कतें

स्किन पर दिक्कतें 5 / 7

स्किन पर दिक्कतें होना जैसे दर्द वाले दाने निकलना, लाल चकत्ते पड़ना या स्किन का पीला हो जाना विटामिन बी12 की कमी का लक्षण हो सकता है.

मुंह में छाले

मुंह में छाले 6 / 7

विटामिन बी12 की कमी से मुंह में अक्सर ही छाले निकलने लगते हैं. अगर आपको भी बार-बार मुंह के छालों से परेशान होना पड़ रहा है तो यह विटामिन बी12 की कमी का लक्षण हो सकता है.

विज्ञापन

देखने में दिक्कत होना

देखने में दिक्कत होना 7 / 7

विटामिन बी की कमी के न्यूरोलॉजिकल लक्षणों में देखने में दिक्कत आना भी शामिल है. अगर आपको धुंधला नजर आने लगा है तो हो सकता है आपका विटामिन बी12 कम हो गया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन