Electric Kettle Using Tips: होटल में ठहरते वक्त कमरे में कई तरह की चीजें रखी रहती हैं. इसका इस्तेमाल लोग बिना सोचे समझे करते हैं, किन ऐसा करना गलत है. यह हेल्थ को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकते हैं, क्योंकि इलेक्ट्रिक केतली का इस्तेमाल हर कोई चाय या कॉफी बनाने के लिए नहीं करता. कुछ लोग कपड़े धोने के लिए भी केतली का इस्तेमाल करते हैं. इसलिए पब्लिक स्पीकर रीतू ने अपने इंस्टाग्राम के एक वीडियो में बताया है कि इस्तेमाल करने से पहले केतली के हाइजीन पर ध्यान दें और चेक करें कि कहीं इसमें फंगस तो नहीं लगी है. साथ ही, आपको इसका इस्तेमाल करने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है.
---विज्ञापन---
इसे भी पढ़ें- अब पुरानी चूड़ियां नहीं जाएंगी बेकार, इनसे बनाए जा सकते हैं यूनिक डेकोरेशन आइटम्स
---विज्ञापन---
होटल की केतली में क्या हो सकती हैं समस्याएं?
बैक्टीरिया होने का खतरा- अगर केतली को लंबे वक्त तक अच्छी तरह साफ न किया जाए तो उसमें नमी के कारण बैक्टीरिया या फफूंदी पनपने का खतरा बढ़ सकता है. हालांकि, पानी उबालने से कई बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं.
मिनरल्स की लेयर जमना- हार्ड पानी वाले इलाकों में केतली के अंदर सफेद परत जम सकती है. यह आमतौर पर हेल्थ के लिए गंभीर खतरा नहीं होती, लेकिन इससे केतली काम सही तरह से नहीं करती है.
गलत इस्तेमाल करना- कभी-कभी कुछ लोग केतली का इस्तेमाल सिर्फ पानी उबालने के बजाय इंस्टेंट नूडल्स, अंडे या दूसरी चीजें पकाने के लिए भी कर लेते हैं. ऐसे में अगर केतली को ठीक से साफ न किया जाए तो पेट खराब हो सकता है.
---विज्ञापन---
केतली इस्तेमाल करने से पहले क्या करें?
- केतली को अच्छी तरह से साफ करें और चेक करें कि वह अंदर से साफ है या नहीं.
- अगर अंदर दाग, बदबू या ज्यादा लेयर दिखाई दे तो उसका इस्तेमाल करने से बचें.
- पहली बार इस्तेमाल करने से पहले उसमें पानी भरकर एक बार उबालें और वह पानी फेंक दें.
- इसके बाद फ्रेश पानी भरकर ही चाय, कॉफी या गर्म पानी तैयार करें.
इसे भी पढ़ें- मौसम बदलते ही छाने लगी है उदासी? कहीं मानसून ब्लूज के शिकार तो नहीं हो गए आप
---विज्ञापन---