Hot Water Side Effects: गर्म पानी से नहाने से 5 नुकसान, क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

Hot Water Side Effects: हमने गर्म पानी से नहाने के फायदों के बारे में तो सुना है लेकिन क्या इससे होने वाले नुकसानों के बारे में पढ़ा है? अगर नहीं तो पढ़िए यह रिपोर्ट। यहां हम आपको गर्म पानी के नुकसान के साथ-साथ कैसे और कितने तापमान के पानी से नहाने की जानकारी भी दे रहे हैं।

Bathing in Hot Water Side Effects

Hot Water Side Effects: मौसम बदलने के साथ-साथ लोगों की जीवनशैली में भी बदलाव आते हैं, कुछ ही दिनों में सर्दियां शुरू हो जाएंगी। इस मौसम में अक्सर लोग गर्म पानी से नहाते हैं, क्योंकि नॉर्मल पानी जरूरत से ज्यादा ठंडा होता है। हालांकि, गर्म पानी से नहाना फायदेमंद भी होता है क्योंकि इस पानी से नहाने पर शरीर की थकान दूर होती है और सुकून मिलता है। मगर कुछ रिसर्च यह भी बताती हैं कि ज्यादा गर्म पानी से नहाने पर आपकी सेहत खराब भी हो सकती है। आइए जानते हैं गर्म पानी से नहाने से क्या-क्या नुकसान होते हैं और कैसे पानी से नहाना सही होता है।

विज्ञापन

गर्म पानी से नहाने के नुकसान

1. आंखें कमजोर होना

विज्ञापन

ज्यादा गर्म पानी से नहाने से आंखों में ड्राइनेस की समस्या हो सकती है। इससे आंखें रूखी हो जाती हैं, जिससे आंखें लाल हो जाती हैं, इनमें खुजली के साथ पानी आने की समस्या भी हो सकती है। गर्म पानी से ज्यादा नहाने पर आंखों के आस-पास की त्वचा भी ड्राई और इनमें फाइन लाइंस दिखने लगती हैं।

विज्ञापन

2. बालों को नुकसान

अगर गर्म पानी से नहा रहे हैं और अपने कोमल बालों को भी गर्म पानी से वॉश कर रहे हैं तो सावधान हो जाइए। गर्म पानी से बाल बुरी तरह से ड्राई हो सकते हैं। गर्म पानी से नहाने पर बालों का मॉइश्चर कम हो जाता है। इससे बाल रफ और ड्राई हो जाते हैं। गर्म पानी से बालों की स्कैल्प कमजोर हो जाती है। साथ ही, डैंड्रफ और बाल झड़ने भी लगते हैं।

विज्ञापन

3. लो एनर्जी

गर्म पानी से नहाने से शरीर में तनाव बढ़ सकता है। गर्म पानी शरीर की ऊर्जा को कम करता है। गर्म पानी से थकान मिटती है लेकिन अधिकांश ऐसे पानी से नहाने के बाद इंसान को नींद आने लगती है और झपकी लेने का मन करता है। इसलिए लोगों को रात के समय ही गर्म पानी से नहाने की सलाह दी जाती है ताकि नींद अच्छी आए।

विज्ञापन
Hot Water Side Effects

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

4. पोषण की कमी

विज्ञापन

जी हां, हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो गर्म पानी से ज्यादा नहाने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है क्योंकि गर्म पानी इन तत्वों को अवशोषित नहीं होने देता है। गर्म पानी हमारे शरीर को सेंसेटिव बना देता है, जिससे ब्लड प्रेशर भी हाई होने लगता है।

5. फर्टिलिटी रेट डाउन

विज्ञापन

गर्म पानी से नहाने से प्रजनन क्षमता प्रभावित होती है। गर्म पानी पुरुषों में स्पर्म काउंट को कम करता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो गर्म पानी से आधे घंटे से ज्यादा संपर्क में रहना सही नहीं है।

कैसे पानी से नहाएं?

डॉक्टरों के अनुसार, 32 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान वाले पानी से नहाने से स्किन, बालों और सेहत को नुकसान हो सकता है। कोशिश करें, इससे कम तापमान वाले पानी से नहाएं। ल्युकवॉर्म वाटर यानी गुनगुना पानी नहाने के लिए सबसे बेहतर माना जाता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ