Hormonal Imbalance: हार्मोनल इंबैलेंस का सामना आजकल हर महिला कर रही है. अगर वक्त पर ध्यान न दिया जाए तो परेशानी बढ़ सकती है. हार्मोन हमारे शरीर की लगभग हर जरूरी चीज जैसे मेटाबॉलिज्म, नींद, मूड, वजन, पीरियड्स और वजन को नियंत्रित करते हैं. ऐसे में इनमें होने वाला थोड़ा-सा बदलाव भी शरीर पर कई तरह के असर डाल सकता है. एक्सपर्ट ]डॉक्टर नीलिमा बानो का कहना है कि अगर समय रहते इसके शुरुआती संकेत पहचान लिए जाएं तो कई गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है. आइए हार्मोनल इंबैलेंस के 6 शुरुआती संकेतों के बारे में जानते हैं.
हार्मोनल इंबैलेंस कब होते हैं?
हार्मोनल इंबैलेंस महिलाओं में पीरियड्स, प्रेगनेंसी, पीसीओएस, मेनोपॉज और थायराइड की समस्या इसकी बड़ी वजह हो सकती है. वहीं, पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन के लेवल में बदलाव, स्ट्रेस, खराब खानपान, नींद की कमी, मोटापा और कुछ दवाओं की वजह से ऐसा हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- 1 महीने तक काले मुनक्का खाने से क्या होगा? यहां जानिए शरीर को मिलने वाले फायदे
हार्मोनल इंबैलेंस के शुरुआती 6 लक्षण | Hormonal Imbalance Symptoms
पीरियड्स का अनियमित होना
महिलाओं में पीरियड्स का समय पर न आना, बहुत ज्यादा या बहुत कम ब्लीडिंग होना या बार बार पीरियड्स मिस होना हार्मोनल इंबैलेंस का संकेत माना जाता है. अगर आप इसका सामना कर रही हैं तो एक बार डॉक्टर से बात करें.
अचानक वजन बढ़ना या घटना
अगर आपका वजन लगातार बढ़ रहा है तो ऐसा हार्मोनल इंबैलेंस की वजह से हो सकता है. खासकर अगर आप थायरॉयड और इंसुलिन से जुड़े हार्मोन में गड़बड़ी के पेशेंट हैं. अगर आपको कुछ भी ऐसी दिक्कत नजर आए तो तुरंत डॉक्टर से बात करें.
बार-बार थकान और कमजोरी होना
पूरी नींद लेने के बावजूद हर समय थकान महसूस होना या शरीर में एनर्जी की कमी रहना भी हार्मोन असंतुलन का शुरुआती संकेत हो सकता है. यह थायराइड या एड्रिनल हार्मोन से जुड़ी समस्या की ओर इशारा कर सकता है.
मूड स्विंग्स और चिड़चिड़ापन होना
अगर छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आना, उदासी महसूस होना, चिंता बढ़ना आम हो गया है. हालांकि, इसके पीछे हार्मोनल बदलाव जिम्मेदार हो सकते हैं जैसे- एस्ट्रोजन, प्रोजेस्टेरोन और कोर्टिसोल में असंतुलन होना भी इसमें शामिल है.
नींद न आना
अगर आपको रात में ठीक से नींद नहीं आती, बार-बार नींद खुल जाती है या किसी काम में ध्यान लगाने में मुश्किल होती है तो इसके पीछे भी हार्मोनल बदलाव हो सकते हैं. हालांकि, कई बार इंसान जरूरत से ज्यादा सोचता है तो इससे भी नींद न आने की परेशानी हो सकती है.
स्किन में बदलाव होना
यह संकेत कुछ महिलाओं में नजर आता है तो कुछ महिलाओं में नहीं, इस दौरान स्किन रूखी नजर आती है और अनचाहे बाल निकलने लगते हैं. अगर आपको ऐसा कुछ देखने को मिल रहा है तो बिल्कुल इसे नजरअंदाज न करें.
इसे भी पढ़ें- Tea and Cholesterol: क्या सुबह खाली पेट चाय पीने से बढ़ता है कोलेस्ट्रॉल? जानिए किन लोगों को बरतनी चाहिए सावधानी
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
व्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
2 hrs agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
17 hrs agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
20 hrs agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
22 hrs agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
1 day agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
1 day agoनवरात्रि से पहले 15,000 की IV ड्रिप लगवा रहे हैं अहमदाबाद के Gen Z
1 day agoवैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला गांव जहां असाधारण लंबी उम्र जीती हैं महिलाएं
2 days agoक्या पोहा खाने से शुगर बढ़ सकती है? डॉक्टर ने बताया सुबह क्या न खाएं
2 days agoWorld Sight Day 2026: आंखों की रोशनी जाने के संकेतों को पहचानना है जरूरी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines