1 महीने तक काले मुनक्का खाने से क्या होगा? यहां जानिए शरीर को मिलने वाले फायदे

Black Raisins: अगर आप 1 महीने तक काले मुनक्का खाते हैं तो पाचन, आयरन, इम्यूनिटी, हड्डियों और दिल की सेहत को सपोर्ट करने जैसे कई फायदे मिल सकते हैं. हालांकि, आपको अपने आहार पर भी ध्यान देना होगा.

munakka ke fayde
1 / 7
munakka ke fayde

Black Raisins Benefits: काले मुनक्का पोषक तत्वों से भरपूर एक ऐसा ड्राई फ्रूट है, जिसे आयरन, फाइबर, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत माना जाता है. कई लोग इसे रातभर भिगोकर सुबह खाने की सलाह देते हैं. अगर आप लगातार 1 महीने तक सीमित मात्रा में काले मुनक्का खाते हैं तो शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं. हालांकि, यह किसी बीमारी का इलाज नहीं है और इसके डाइट, लाइफस्टाइल और हेल्दी पर भी निर्भर करते हैं.  

विज्ञापन

शरीर में आयरन की कमी पूरी करना

शरीर में आयरन की कमी पूरी करना 2 / 7

काले मुनक्का आयरन का अच्छा स्रोत माना जाता है. इसे खाने से आयरन की कमी वाले लोगों को फायदा मिल सकता है. यह हीमोग्लोबिन का लेवल को बनाए रखने में भी मददगार हो सकता है, खासकर संतुलित आहार भी लिया जाए. इसे भी पढ़ें- बॉडी पर जमी चर्बी आपको क्या बताती है? एक्सपर्ट ने बताया किस बीमारी का देती है संकेत

विज्ञापन

पाचन तंत्र को रखे बेहतर

पाचन तंत्र को रखे बेहतर3 / 7

काले मुनक्के में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो कब्ज की समस्या को कम करने और पाचन तंत्र को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकता है. रातभर भिगोकर खाने से यह और भी आसानी से पच सकता है.

इम्यूनिटी को सपोर्ट करना

इम्यूनिटी को सपोर्ट करना 4 / 7

इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को फ्री-रेडिकल्स से बचाने में मदद करते हैं. शरीर के इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करने का काम करता है. आप भी इसका सेवन कर सकते हैं, लेकिन एक्सपर्ट से बात करें.

विज्ञापन

हड्डियों के लिए फायदेमंद

हड्डियों के लिए फायदेमंद 5 / 7

काले मुनक्के में कैल्शियम, बोरॉन और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में मदद कर सकते हैं. बढ़ती उम्र में यह आहार का एक अच्छा हिस्सा बन सकता है.

दिल की सेहत के लिए अच्छा

दिल की सेहत के लिए अच्छा  6 / 7

पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर काला मुनक्का ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मददगार हो सकता है. साथ ही, यह दिल की हेल्थ को सपोर्ट करने वाले आहार का हिस्सा बन सकता है.

विज्ञापन

रोज कितनी मात्रा में खाएं?

रोज कितनी मात्रा में खाएं? 7 / 7

आमतौर पर 8 भिगोए हुए काले मुनक्के हर रोज खाने की सलाह देते हैं. इन्हें रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाना बेहतर माना जाता है. हालांकि, हेल्दी और कैलोरी जरूरत सबकी अलग हो सकती है. इसे भी पढ़ें- आंतों के कैंसर में दिखते हैं ये 7 लक्षण, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ने बताया मल से मिलेंगे 3 सबसे बड़े संकेत

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन