Homemade Aloe Vera Gel: घर पर बनाएं एलोवेरा जेल, स्किन से लेकर बालों तक के लिए है वरदान

Homemade Aloe Vera Gel

Homemade Aloe Vera Gel

Homemade Aloe Vera Gel: आजकल की भागदौड़ भरी जीवनशैली और खराब लाइफस्टाइल के कारण ज्यादातर लोग अपने ऊपर ध्यान देना भूल जाते है। इससे उनके बालों औक स्किन पर बहुत बुरा असर होता है। प्रदूषण, धूप, धूल, मिट्टी ये सभी बालों ही नहीं बल्कि स्किन के लिए भी बेहद खतरनाक होते हैं।

विज्ञापन

इसलिए हमें इस बात का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है कि इस सब से बालों और स्किन को कोई नुकसान ना हो। ये तो सभी जानते है कि एलोवेरा जेल स्किन से लेकर बालों तक के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसलिए आप हम बताने जा रहे हैं कि घर पर एलोवेरा जेल को कैसे बना सकते हैं और इसे कैसे लगाना होता है। चलिए जान लेते हैं कि एलोवेरा जेल कैसे बनाते हैं।

विज्ञापन

घर पर एलोवेरा जेल बनाने के लिए सामग्री

एलोवेरा की कुछ पत्तियां, विटामिन सी और विटामिन ई कैप्‍सूल, कुछ चम्‍मच शहद

घर पर ऐसे बनाएं एलोवेरा जेल

घर पर एलोवेरा जेल बनाने के लिए सबसे पहले आपको एलोवेरा के कुछ ताजा पत्ते लेने है। इसके बाद इन्हें अच्छे से धो लें। इसके बाद इसे काट लें और कम से कम 10 से 15 मिनट के लिए ठंडे पानी में छोड़ दें।

विज्ञापन

(अगर आप ठंडे पानी में एलोवेरा के पत्तों को रखेंगे तो ऐसे करने से इससे निकलने वाला पीला लिक्विड साफ हो जाएगा, जो एलर्जी का कारण बन सकता है।) इसके बाद इन्हें पानी से निकाल लें और एक चाकू की मदद से इन पत्तियों को छील लें। इसके बाद इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।

इसके बाद एलोवेरा का ट्रांसपेरेंट हिस्‍सा निकाल लें और फिर इसे ब्‍लेंडर में डालकर अच्छे से ब्‍लेंड कर लें। इसके बाद इसे एक बाउल में निकाल लें और फिर इसमें विटामिन सी, ई कैप्‍सूल और शहद को अच्छी तरह से मिला लें। ऐसा करने से ये स्मूथ हो जाएगा। इसके बाद आपका एलोवेरा जेल बनकर तैयार हो चुका है।

विज्ञापन

इस तरह से करें एलोवेरा जेल को स्टोर

अगर आप इसे स्टोर करना चाहते हैं तो इसके लिए आप एक एयरटाइट कंटेनर लें और इसे एयरटाइट कंटेनर में भरकर फ्रिज में रख दें। इसे आप कम से कम 3 से 4 दिनों तक स्टोर कर सकते हैं।

Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ