हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Health Tips: सूखी खासी से हैं परेशान? डॉक्टर नें कहा शहद में मिलाकर खा लें ये एक चीज

---विज्ञापन---

Health Tips: आज के समय में वातावरण में बढ़ते प्रदूषण, बदलते मौसम और कमजोर इम्यूनिटी के कारण सूखी खांसी (Dry Cough) एक आम लेकिन बेहद परेशान करने वाली समस्या बन गई है. लगातार खांसी न सिर्फ शरीर को थका देती है, बल्कि नींद और दैनिक जीवन पर भी असर डालती है. अगर आप भी लंबे समय से सूखी खांसी से जूझ रहे हैं और घरेलू उपायों या दवाओं से भी राहत नहीं मिल रही, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है. आइए जानते हैं जाने-माने विशेषज्ञ डॉ. सुभाष गोयल से कि सूखी खांसी के पीछे क्या कारण होते हैं और आप इससे कैसे छुटकारा पा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- किस विटामिन की कमी से बाल झड़ते हैं? जानिए कैसे कम होगा Hair Fall

इस तरह पाएं छुटकारा

आज के समय में बहुत से लोग हैं जो कि सूखी खासी से जूझ रहे हैं. बड़े हो या बूड़े सभी इसका शिकार हो रहे हैं. अगर आप भी इससे राहत पाना चाहते हैं तो डॉक्टर सुभाष गोयल के अनुसार अगर एक पेस्ट का सेवन करते हैं तो आपको काफी आराम मिल सकता है. जिसके लिए आपको 1 चुटकी सैंधा नमक और 1 चम्मच शहद की जरूरत होगी. अब दोनों को अच्छे से मिलाएं और रोजाना एक चम्मच इसका सेवन करें. कुछ ही दिन में आपको खासी से राहत मिल जाएगी. यह उपाय हर उम्र के लिए बेस्ट है.

---विज्ञापन---
View this post on Instagram

A post shared by Salma Shaheen (@salmafoodcorner)

फायदे

  • सूखी खांसी में तुरंत
  • राहत गले की खराश और जलन में आराम
  • इम्यूनिटी को बढ़ावा देता है
  • बिना किसी साइड इफेक्ट के हर उम्र के लिए सुरक्षित
  • नेचुरल, किफायती और आसानी से उपलब्ध सामग्री से तैयार

ये भी पढ़ें- दीये से जल जाए हाथ तो तुरंत करें ये काम, डॉक्टर ने कहा जलने पर याद रखें ये 3 C, नहीं पड़ेगा निशान

---विज्ञापन---

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

Sponsored Links by Taboola