Diwali 2025: सेंटर टेबल को बनाना चाहते हैं आकर्षण का केंद्र? कांच के गिलास से इस तरह बनाएं लैंप

Diwali Decor:दिवाली पर हर कोई अपने घर को सुंदर तरीके से सजाता है. अगर आप भी उन्हीं में से हैं और सेंटर टेबल को कुछ अलग और क्रिएटिव
तरीके से सजाना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे टिप्स जिनकी मदद से आप सिर्फ कांच के गिलास से ही खूबसूरत डेकोरेशन कर सकते हैं.

Diwali decoration ideas

दिवाली पर करें क्रिएटिव डेकोर. Image Source Pinterest

Diwali Decor Tips: दिवाली का त्योहार रौशनी, खुशियों और सजावट का प्रतीक होता है. इस दिन हर कोई चाहता है कि उसका घर सबसे सुंदर और आकर्षक दिखे. चाहे दीये हों, लाइटिंग हो या रंगोली हर छोटी चीज घर को खास बना देती है. अगर आप अपने घर को कुछ अलग और इनोवेटिव तरीके से सजाना चाहते हैं, तो सेंटर टेबल की सजावट पर जरूर ध्यान दें. खासतौर पर, जब आप सिर्फ कांच के गिलास जैसी साधारण चीजों की मदद से उसे बहुत ही आकर्षक और स्टाइलिश बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं ऐसे आसान और दिलचस्प आइडिया, जिनसे आप अपनी सेंटर टेबल को दिवाली पर बना सकते हैं
एक चमकदार और सजावटी कोना.

विज्ञापन

दिवाली डेकोर आइडिया (Diwali Decoration Ideas)

फूलों से भरे कांच के गिलास

अगर आप अपनी सेंटर टेबल को नेचुरल और फ्रेश लुक देना चाहते हैं, तो कांच के गिलास में ताजे फूल भरकर रखें. इससे गिलास भी सुंदर लगेगा और टेबल की रौनक भी बढ़ेगी.

विज्ञापन

गिलास से बनाएं दिया

एक गिलास लें, उसमें फूल, सफेद मोती डालें, थोड़ा पानी भरें और ऊपर थोड़ा सा तेल डालकर उसमें रुई की बाती रखें. इस तरह एक आकर्षक वाटर ओइल दिया बनकर तैयार हो जाएगा.

विज्ञापन

गिलास को उलटा सजाएं

अगर आपके पास वाइन ग्लास या लंबे आकार के गिलास हैं, तो आप उनके अंदर फूल और मोती भरकर उन्हें उलटा करके रखें. फिर ऊपर एक दीया रख दें. यह सजावट देखने में बहुत ही रॉयल लगती है.

गिलास से बनाएं लैंप

गिलास को सजाकर उसमें छोटी एलईडी लाइट्स या मोमबत्ती डालकर उसे मिनी लैंप की तरह इस्तेमाल करें. यह आपके टेबल को एक सौम्य और रौशन लुक देगा.

विज्ञापन

थीम डेकोरेशन में करें इस्तेमाल

अगर आपने दिवाली पर गोल्डन या रेड थीम चुनी है, तो उसी रंग के फूल, मोती, या ग्लिटर पेपर से गिलास सजाएं. थीम के अनुसार एकरूपता बनी रहेगी और टेबल की खूबसूरती बढ़ेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ