Car Travel Vomiting Problem Solution: कई लोगों के लिए घूमना-फिरना खुशी की बात होती है, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनके लिए कार, बस या ट्रेन का सफर शुरू होते ही परेशानी शुरू हो जाती है. ऐसे लोगों का सिर भारी लगने लगता है, मतली-मतली जी करता है और उल्टी तक हो जाती है. इस समस्या को मोशन सिकनेस (Motion Sickness) कहा जाता है. आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में यह दिक्कत और भी आम हो गई है, खासकर बच्चों, बुजुर्गों और उन लोगों में जो कम ट्रैवल करते हैं. लोग इसे मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन अगर बार-बार ऐसा हो रहा है तो बीच सफर में स्थिति गंभीर भी हो सकती है. हालांकि, सही जानकारी और कुछ आसान आदतों से इस परेशानी से काफी हद तक बचा जा सकता है. आइए जानते हैं कैसे?
यह भी पढ़ें: Belly Button Cotton: नाभि पर आई रुई कैसे साफ करें? यहां जानिए 3 असरदार उपाय, तुरंत हो जाएगा आपका काम
आखिर क्यों होती है मोशन सिकनेस?
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, मोशन सिकनेस तब होती है जब दिमाग को शरीर के अलग-अलग हिस्सों से अलग संकेत मिलने लगते हैं. जैसे आपकी आंखें गाड़ी के अंदर स्थिर चीजें देख रही हो, लेकिन कान और शरीर गाड़ी की गति महसूस कर दिमाग को सिग्नल भेज रही हो. इस तालमेल की कमी के कारण दिमाग कंफ्यूज हो जाता है और नर्वस सिस्टम प्रतिक्रिया देने लगता है. इसी कारण मतली जी करना, चक्कर, सिरदर्द, पसीना आना और उल्टी जैसी समस्याएं होने लगती हैं. आपने ध्यान दिया होगा कि जब गाड़ी रुकते है तो, अक्सर यह परेशानी अपने आप कम हो जाती है.
मोशन सिकनेस से बचने के आसान उपाय
इस समस्या से राहत पाना आसान है, बस आपको कुछ चीजों का ध्यान रखना होगा. अगर आप ठीक से इन टिप्स को फोलो करेंगे, तो आपका सफर आसान और आरामदायक रहेगा.
- यात्रा के दौरान सामने किसी दूर और स्थिर चीज पर नजर टिकाकर रखें.
- सफर में मोबाइल, किताब या लैपटॉप देखने से बचें.
- सीट से टिककर बैठें और सिर को ज्यादा हिलने न दें.
- तेज खुशबू, धुआं, शराब और बहुत मसालेदार या ऑयली खाने से दूरी बनाएं.
- यात्रा से पहले हल्का भोजन करें और पेट को बिल्कुल खाली भी न रखें.
- अदरक का सेवन करें, जैसे अदरक की गोली, कैंडी या अदरक वाली चाय.
- मुंह में च्युइंग गम या टॉफी रखने से भी मतली कम फील हो सकता है.
- अगर समस्या ज्यादा होती है, तो डॉक्टर की सलाह से दवा ले सकते हैं.
यह भी पढ़ें: डार्क सर्कल्स की छुट्टी! घर में रखा यह तेल आंखों के नीचे के काले घेरे करेगा गायब
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
13 hrs agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
14 hrs agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
20 hrs agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
1 day agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
1 day agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
1 day agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
1 day agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
1 day agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
1 day agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines