Health Tips: आजकल के बदलते मौसम में अक्सर लोग सर्दी‑जुकाम, खांसी (Cold And Cough) और गले में खराश जैसी समस्याओं का शिकार हो जाते हैं. ऐसी स्थिति में न तो शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और न ही मन किसी काम में लगता है. बार-बार छींक आना, नाक बहना और गला ख़राब होना रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करता है. अगर आप भी इस तरह की दिक्कतों से परेशान हैं और नेचुरल तरीके (Natural Remedy) से राहत पाना चाहती हैं तो आइए जानते हैं आचार्य मनीष से कि आप किस तरह इस दिक्कत से छुटकारा पा सकती हैं और अपनी सेहत को फिट रख सकती हैं.
जुकाम के पहले लक्षण में ही खाना करें बंद
आचार्य मनीष का मानना है कि यदि आपको जुकाम के पहले लक्षण (Cold Symphtoms) दिखाई दें तो सबसे पहले ठोस भोजन बंद कर दें. बिल्कुल कुछ न खाएं. सिर्फ गरम पानी, हर्बल टी या काढ़े का सेवन करें. आप चाहें तो नारियल पानी (Coconut Water) और फल, फ्रूट जूस भी ले सकती हैं. रोटी, चावल आदि सभी चीजें बंद कर दें. तीन से चार दिन में आप बड़ी आसानी से ठीक हो जाएंगी.
इस तरह बनाएं काढ़ा
आचार्य मनीष के अनुसार, आप सामग्रियों से एक असरदार काढ़ा बना सकती हैं सौंफ, इलायची, तुलसी, अदरक और हल्दी. इन सभी को पानी में उबालें और रोजाना इसका सेवन करें. एक्सपर्ट का मानना है कि इस उपाय से आपका जुकाम 3‑4 दिन में ठीक हो जाएगा.
ये भी पढ़ें- Vitamin D को लेकर AIIMS के डॉक्टर ने बाताए चौका देने वाले फैक्ट्, इग्नोर करना हो सकती है बड़ी गलती
फायदे क्या मिलते हैं?
इन आयुर्वेदिक उपायों से शरीर को प्राकृतिक रूप से ठीक होने का अवसर मिलता है, और दवाइयों पर निर्भरता कम होती है. गरम पानी और काढ़ा शरीर से टॉक्सिन्स (Toxins) को बाहर निकालने में मदद करते हैं, जिससे पाचन क्रिया बेहतर होती है. हल्का आहार लेने से शरीर अपनी ऊर्जा संक्रमण से लड़ने में लगा सकता है. कुल मिलाकर ये उपाय जुकाम को जड़ से खत्म करने में सहायक होते हैं, बिना किसी साइड इफेक्ट के.
ये भी पढ़ें- ये पत्ता है हार्ट की बीमारियों पर असरदार, PM Modi खुद करते हैं सेवन, डॉक्टर ने दी खाने की सलाह
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
2 hrs agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
4 hrs agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
6 hrs agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
7 hrs agoव्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
11 hrs agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
1 day agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
1 day agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
1 day agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
1 day agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines