Holi 2025: गलती से निगल लिया गुलाल तो कैसे सुधरेगा हाल, जानें बचाव के टिप्स

होली के रंगों को गालों पर लगाने और एक-दूसरे को बधाई देने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, न कि खाने के लिए। अक्सर होली के उत्सव में बने स्नैक्स पर रंग और गुलाल गिर जाते हैं, जो हम या बच्चे अनजाने में खा लेते हैं। आइए जानते हैं इसके नुकसान और बचाव के उपाय।

Holi 2025

Holi 2025: होली का पर्व रंगों और खुशियों से भरा होता है। इस त्योहार को खुशनुमा और हेल्दी बनाए रखने के लिए आपको कुछ बातों का ख्याल रखना जरूरी होता है। अक्सर होली पार्टीज में जो स्नैक्स रखे जाते हैं, उनमें रंग या गुलाल गिर जाते हैं, जिसके बाद वह चीजें सेहत के लिए हानिकारक बन जाती है। कई बार हम लोग उन्हें जाने-अनजाने खा लेते हैं, जो कि सेहत के लिए बिल्कुल सही नहीं है। चलिए जानते हैं रंग वाले फूड खाने से क्या होगा और क्या करें?

विज्ञापन

गुलाल वाली चीजों को खाने के नुकसान

होली वाले रंगों में रासायनिक केमिकल्स और हानिकारक पदार्थ मौजूद होते हैं। ये अगर शरीर में चले जाएं, तो फूड पॉइजनिंग हो सकता है। रंगों वाली चीजों को खाने से पाचन बिगड़ सकता है, स्किन पर इंफेक्शन हो सकता है। गुलाल और अबीर को खाने से रेस्पिरेटरी हेल्थ प्रॉब्लम्स का रिस्क बढ़ जाता है। कई बार इन रंगों से न्यूरोलॉजिकल प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। इन रंगों में सल्फेट होता है, जो अंदरूनी अंगों को डैमेज भी कर सकता है।

विज्ञापन

बचाव के उपाय

पानी पिएं

विज्ञापन

अगर आपने गलती से रंगों वाले खाद्य पदार्थों का सेवन कर लिया है, तो घबराएं नहीं। सबसे पहले भरपूर मात्रा में पानी पिएं। डॉक्टर प्रमिला बताती हैं कि 6-7 गिलास पानी पीने से पेशाब आ जाएगा और उससे यूरिन की मदद से भी रंग बाहर निकल सकता है।

हर्बल टी पिएं

विज्ञापन

आप हर्बल टी पी सकते हैं, ताकि रंगों के प्रभाव को थोड़ा कम किया जा सके। इसमें हल्दी, काली मिर्च, तुलसी और लौंग डाल सकते हैं। नारियल पानी पीने से भी रंगों का प्रभाव कम हो सकता है।

holi 2025

विज्ञापन

भोजन को बाहर निकालें

होली के रंगों वाले भोजन को खाने के बाद उन्हें शरीर से बाहर निकालने के लिए आपको स्टूल या वॉमिटिंग की भी मदद ले सकते हैं। हालांकि, ये दोनों तरीके कितने कारगर होंगे, ये कहना मुश्किल होगा, लेकिन इसके बाद भी अगर कोई तकलीफ महसूस हो रही है, तो आपको डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।

विज्ञापन

खाने की चीजों को ढककर रखें

अपने स्नैक्स और खाने को खुला न रखें, इन्हें हमेशा कपड़े या किसी और चीज के ढककर रखें ताकि इन पर रंग न गिर पाए।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ