Holi 2025: रंगों का त्योहार होली अपने स्वादिष्ट स्नैक्स के लिए भी मशहूर है। इस दिन लोगों के घर पर गुजिया, पापड़, पकौड़ियों जैसे कई पकवान तैयार किए जाते हैं। त्योहार के अवसर पर लोग इन्हें चाव से खाते भी हैं लेकिन क्या आप जानते हैं ऐसे फूड्स खाने के बाद पेट और पाचन की समस्याएं बढ़ जाती हैं। फेस्टिवल कोई भी हो लेकिन मौज-मस्ती के साथ आपको हेल्थ का भी ख्याल रखना चाहिए। होली के बाद अक्सर लोगों की तबीयत बिगड़ जाती है, इसलिए हम आपको होली के लिए कुछ जरूरी हेल्थ टिप्स बता रहे हैं जो सभी के लिए लाभदायक हैं।
Holi के बाद ऐसे करें बॉडी डिटॉक्स
1. नींबू और शहद का पानी- होली खेलने के बाद अगले 1 हफ्ते तक लगातार सुबह की शुरुआत गुनगुने पानी के साथ नींबू और शहद का पानी पिएं। इससे बढ़ा हुआ शुगर और पेट में मौजूद अनहेल्दी फैट्स फ्लश आउट हो जाते हैं।
ये भी पढ़ें- Holi 2025: रंगों से कहीं खराब न हो जाए Skin, अपनाएं ये 5 केयर टिप्स
2. डाइट में हाइड्रेशन को बढ़ावा दें- हाइड्रेशन का ख्याल रखने के लिए अपनी डाइट में पानी से भरपूर फलों को शामिल करें। हेल्दी जूस और हरी सब्जियों का जूस पिएं। हल्के सूप पिएं और सर्दी-खांसी हो गई हो, तो हर्बल टी भी पी सकते हैं।
3. पौष्टिक भोजन खाएं- होली पर लोग एक ही दिन में इतना ज्यादा तला-भुना और मीठा खा लेते हैं, जिससे काफी समय तक आपका पेट भारी-भारी महसूस करता है और इससे बॉडी डिहाइड्रेट भी हो जाती है। आप अपनी डाइट में ऐसे फूड्स को शामिल करें, जो फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होते हैं।
4. योग और ध्यान- रंगों का हमारे दिमाग पर भी असर होता है। दरअसल, रंगों में मौजूद पदार्थों के अंदर एक गंध होती है, जिनकी वजह से वह सिर पर चढ़ती है और आपको चक्कर जैसी समस्याएं महसूस हो सकती हैं। इसके लिए आप योग और मेडिटेशन कर सकते हैं।
5. नींद भी जरूरी- कोई भी त्योहार आता है, तो उसके बाद हम मेंटली और फिजिकली काफी थक जाते हैं, जिसके बाद आपकी बॉडी रेस्ट और रिकवरी की डिमांड करती है। इसका सबसे बढ़िया उपाय पर्याप्त नींद लेना है।
ये भी पढ़ें- Holi 2025: होली खेलते-खेलते चला जाए आंखों में कलर तो तुरंत करें ये 3 काम
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
व्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
2 hrs agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
6 hrs agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
21 hrs agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
23 hrs agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
1 day agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
1 day agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
1 day agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
1 day agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
1 day agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines