Cancer: अक्सर हम कूल्हे या जांघ में होने वाले दर्द को थकान, ज्यादा चलने या उम्र से जुड़ी समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. कई लोग दर्द को सहते रहते हैं और सोचते हैं कि यह अपने आप ठीक हो जाएगा. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यही सामान्य सा लगने वाला दर्द किसी बड़ी बीमारी का शुरुआती संकेत भी हो सकता है? खासतौर पर अगर यह दर्द लंबे समय तक बना रहे, तो इसे हल्के में लेना खतरनाक हो सकता है. यही वजह है कि शरीर के छोटे संकेतों को समझना बेहद जरूरी है, वरना ये आम सी दिखाई देने वाली समस्याएं आगे चलकर खतरनाक बीमारी को रूप ले लेती हैं और व्यक्ति को लंबे समय तक उसको झेलना पड़ता है. इस स्टोरी में हम आपको हिप ज्वॉइंट ट्यूमर के बारे में बताएंगे, जिसका एक बड़ा संकेत ये ही दर्द होता है.
यह भी पढ़ें: Navratri Vrat Recipe: नवरात्रि के पहले दिन व्रत रखा है तो कुट्टू के आटे से बनाएं ये 3 चीजें, यहां जानिए आसान रेसिपी
हिप ज्वॉइंट ट्यूमर क्या होता है और कैसे बनता है? What is a Hip Joint Tumor, and How Does it Form?
हिप ज्वॉइंट ट्यूमर हड्डियों या आसपास के टिश्यू में असामान्य कोशिकाओं की बढ़त से बनता है. यह ट्यूमर दो प्रकार का हो सकता है-बिनाइन जो कि गैर-कैंसरकारी होती है(Non-cancerous) और मैलिग्नेंट जो कैंसरकारी (Cancerous) होती है. कुछ मामलों में यह ट्यूमर (Tumor) शरीर के दूसरे हिस्सों जैसे फेफड़े, स्तन या प्रोस्टेट से फैलकर कूल्हे तक पहुंच सकता है, जिसे मेटास्टैटिक कैंसर कहा जाता है. यह समस्या धीरे-धीरे हड्डियों को कमजोर कर सकती है और चलने-फिरने में दिक्कत पैदा कर सकती है, इसलिए समय पर पहचान और इलाज बेहद जरूरी है.
हिप ज्वॉइंट ट्यूमर के क्या हो सकते हैं कारण What Could be The Causes of a Hip Joint Tumor?
इस समस्या के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिनमें जेनेटिक बदलाव, पहले से मौजूद हड्डियों की बीमारी, रेडिएशन का प्रभाव और कमजोर इम्यून सिस्टम शामिल हैं. कुछ मामलों में इसका कोई स्पष्ट कारण नहीं मिल पाता, लेकिन व्यक्ति इस बीमारी का शिकार हो जाता है. इसके अलावा शरीर में असामान्य कोशिकाओं का तेजी से बढ़ना भी ट्यूमर बनने की वजह बन सकता है. साथ ही, अगर परिवार में किसी को हड्डियों से जुड़ी गंभीर बीमारी रही हो, तो जोखिम थोड़ा बढ़ सकता है, इसलिए समय-समय पर जांच कराना जरूरी है.
इन 5 लक्षणों को कभी न करें नजरअंदाज Hip Pain Cancer Symptoms
अगर आपको नीचे दिए गए लक्षण दिखें, तो तुरंत सतर्क हो जाएं:
- कूल्हे या जांघ में लगातार दर्द जो आराम से भी ठीक न हो.
- रात के समय दर्द का ज्यादा बढ़ जाना.
- चलने में परेशानी या लंगड़ाहट महसूस होना.
- हिप के आसपास सूजन या गांठ का दिखना.
- बिना कारण वजन कम होना और कमजोरी महसूस होना.
- ये सभी संकेत किसी गंभीर समस्या की ओर इशारा कर सकते हैं और इन्हें अनदेखा करना जोखिम भरा हो सकता है.
वक्त रहते क्या करें की मिल जाए राहत? Bone Cancer Early Detection
अगर आपको शुरुआती लक्षण महसूस हों, तो कुछ आसाम कम आपकी मदद कर सकते हैं;
- दर्द लगातार रहे तो तुरंत डॉक्टर से जांच कराएं.
- भारी काम और ज्यादा दबाव डालने से बचें.
- कैल्शियम और विटामिन D से भरपूर डाइट लें.
- नियमित एक्स-रे या स्कैन से स्थिति की जांच करवाएं.
- किसी भी गांठ या सूजन को नजरअंदाज न करें.
समय पर इलाज और सही जानकारी से इस समस्या को गंभीर होने से रोका जा सकता है, इसलिए शरीर के संकेतों को समझें और लापरवाही बिल्कुल न करें, ताकि ये छोटी सी दिखने वाली समस्या आपकी जान न ले.
यह भी पढ़ें: डायबिटीज के मरीज रख रहे हैं नवरात्रि का व्रत तो जरूर दें इन 5 बातों पर ध्यान, सेहत को नहीं होगा नुकसान
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
10 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
13 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
15 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
15 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
15 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
17 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
18 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines